फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fahad Ahmed was badly trapped by calling Swara Bhasker bhai trolls said this is very absurd

Swara Fahad Trolls: स्वरा भास्कर को 'भाई' बोलकर बुरे फंसे फहाद अहमद, ट्रोल्स ने कहा- यह बेहद बेतुका है

Mon, 10 Apr 2023 01:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 10 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

स्वरा भास्कर के जन्मदिन के मौके पर फहाद अहमद ने खास पोस्ट साझा किया था। हालांकि, इसमें उन्होंने पत्नी को 'भाई' लिखकर संबोधित किया जिसके बाद से वह खूब ट्रोल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Fahad Ahmed was badly trapped by calling Swara Bhasker bhai trolls said this is very absurd
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अचानक से अपनी शादी का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, डीवा शादी के बाद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। गौरतलब हो कि बीते दिन स्वरा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस के राजनेता पति फहाद अहमद ने स्पेशल पोस्ट साझा किया, इसमें फहाद स्वरा के लिए अपने जज्बात व्यक्त करते नजर आए। हालांकि, इस पोस्ट में भी ट्रोल्स ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला है, जिसकी वजह से फहाद जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

फहाद अहमद हुए ट्रोल्स का शिकार

स्वरा भास्कर के पति और राजनेता फहाद अहमद ने बीते दिन अपनी लेडी लव को शुभकामना देते हुए एक पोस्ट साझा किया। ट्विटर पर पत्नी संग रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए फहाद ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। फहाद ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई, मेरे जन्मदिन पर आपके सुझाव को सुनकर मैं शादीशुदा हूं, मुझे उम्मीद है कि आपको ट्विटर से पता चल जाएगा।'

विज्ञापन

 

पत्नी स्वरा को 'भाई' बोल बुरे फंसे फहाद

फहाद ने हमसफर बनने पर स्वरा भास्कर का शुक्रियाअदा करते हुए लिखा, 'मुझे हर पहलू में पूरा करने के लिए धन्यवाद, मैं आप जैसा दोस्त और गुरु पाकर धन्य हूं। 'आई लव यू' माई हार्ट पीएस 'भाई' जेंडर न्यूट्रल हैं।' फहाद के इसी ट्वीट को देखने के बाद ट्रोल्स वापस से एक्टिव हो उठे हैं और उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। 

ट्रोल्स ने ऐसे लगाई जोड़े की क्लास 

फहाद को पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'भाई और बहन अब जेंडर न्यूट्रल हो गया है। अब कोई किसी को कुछ भी कह सकता है। अहमद मियां के हिसाब से अब ये नया नॉर्म है।' दूसरे ने लिखा है, 'भाई का क्या मतलब है, किसी भी लिहाज से अपनी पत्नी को भाई कहना बेतुका है।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'दो भाइयों ने शादी कर ली, वाह क्या बात है।' इसी तरह बाकी यूजर्स भी रिएक्शन देते हुए जोड़े को आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed