फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   everyone has right to sex says pink actress kirti kulhari

'सेक्स और वर्जिनिटी' पर बिंदास बोली पिंक की नायिका

Fri, 23 Sep 2016 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Fri, 23 Sep 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
everyone has right to sex says pink actress kirti kulhari
कीर्ति कुल्हारी
पिंक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई ही हुई है। साथ की इसके कलाकार भी आजकल खूब चर्चा में हैं। पिंक ‌फिल्म वर्जिन होने, न होने से लड़कियों का चरित्र तय करने वालों से सवाल करती है। इसी सिलसिले में अमर उजाला ने बात की इस फिल्म की एक और कलाकार कीर्ति कुल्हारी से। कीर्ति ने सेक्स, वर्जिनिटी और रिलेशनशिप पर खुलकर बातें रखीं। कीर्ति ने इस बातचीत में फिल्म को लेकर भी कई बातें साझा की। 
विज्ञापन


खुद कीर्ति कुल्हाड़ी के शब्दों में, ' वर्जिनिटी को न जाने लोगों ने हौव्वा क्यों मान लिया है? वह शब्द सुनते ही दिमाग में बिजलियां क्यों कौंधने लग जाती हैं? पहली बात तो यह कि हर किसी को प्यार, रिश्ते और सेक्स को एक्‍प्लोर करने का हक है। अगर किसी ने इन जज्बात को महसूस किया है तो क्या बुराई है? उन तीनों से संबंधित इमोशन इंसान की जरूरत हैं। लिहाजा लड़का हो या लड़की, उस पर वर्जिनिटी का मामला बना उसे सामाजिक और नैतिक कटघरे में खड़ा करना गलत है। 
विज्ञापन


कीर्ति कहती हैं, ''दुर्भाग्य से इस चीज को जितना बड़ा हौव्वा बनाया जाता है, यह उतनी बड़ी बात है नहीं । इसे सहज भाव से लेने में पता नहीं क्यों लोग कतराते हैं? इस पर चुप्पी बरतते हैं। हम घर में अपने बच्चों को सेक्स एजुकेशन से संबंधित चीजों पर खुलकर बातें नहीं कर पाते। नतीजतन, बड़े होने पर उनके लिए यह चीज हौव्वा बनती है। नतीजा लड़कों के यौन हमलों के रूप में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जिनिटी और शादी का कनेक्शन

everyone has right to sex says pink actress kirti kulhari
वर्जिन होना भी सेफ शादी की गारंटी नहीं
'मैंने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं, जहां वर्जिन  होने पर भी शादी बाद तलाक हुए हैं। एक चाइनीज कहावत है,  ' शादी उससे करो, जिनसे आप ढेर सारी बातें कर सकों। क्योंकि पचास बाद तो आप की शारीरिक जरूरतें वैसे भी खत्म हो जानी हैं। तब आप को एक-दूसरे के मेंटल सपोर्ट की जरूरत होगी। उस फेज में लगता है कि बेहतर समझ वाले पार्टनर का होना कितना जरूरी है?' '

फ्रेंचाइज न बने पिंक 
'पिंक को खासी सफलता मिली है। यह अच्छी बात है, मगर इसका मतलब यह नहीं कि इसे फ्रेंचाइज बनाया जाए। फिल्म की सफलता से भावनाओं में बहना नहीं चाहिए। ऐसी फिल्में मकसद प्रधान होती हैं। आप का मकसद प्योर हो तभी पिंक जैसी फिल्म बननी चाहिए। यह नहीं कि उसे फ्रेंचाइज बना पैसे बनाने की मशीन बना दें। हां, हमें आगे यौन हमले सरीखे किसी और मुद्दे पर फिल्म बनानी हो। अहम और बड़ी बात लोगों तक पहुंचानी हो तो हम पिंक नहीं किसी और रंग से हिंदुस्तानी सिनेमा को रंगना चाहेंगे।'

सेक्स बोलते हुए हिचके नहीं थे अमिताभ बच्चन
'यह शर्म की बात है कि सेक्स और वर्जिन जैसे शब्दों को आज 21 वीं सदी में भी टैबू यानी प्रतिबंध‌ित श्‍ाब्‍द माना जाता है। उन्हें बोलने वाले शख्स के कैरेक्टर पर सवाल उठने लगते थे। यह कितनी हास्यास्पद बात है, ‌जिसकी कोई मिसाल नहीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इसलिए भ्‍ाी इरादतन सेक्स और वर्जिन का इस्तेमाल अपने डायलॉग में बार-बार किया। ताकि लोगों के दिमाग पर चढी धूल साफ हो सके। '
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed