भारत की पहली मिस इंडिया और पहली महिला प्रॉड्यूसर एस्थर विक्टोरिया अब्राहम थी। आप में से शायद बहुत से लोगों को यह पता होगा और शायद नहीं भी पता होगा कि एस्थर काफी खूबसूरत थीं और बेहद टैलेंटेड भी थीं। तो चलिए एस्थर के जन्मदिन के खास अवसर पर जानते हैं, उनके मिस इंडिया से प्रॉड्यूसर बनने तक का सफर...
2 of 6
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम जिन्हें ज्यादातर लोग ‘प्रमिला’ के नाम से जानते हैं। एस्थर का जन्म 30 दिसंबर 1913 में हुआ था। बचपन से उन्हें डांस और एक्टिंग करना बेहद पसंद था। वह मॉडलिंग में भी काफी एक्टिव रहती थीं। उन्हें उस दौर में फैशन आइकॉन माना जाता था। एस्थर अपने कॉस्टयूम खुद डिजाइन करती थीं। 30 से 40 के दशक में मैगजीन की सबसे पहली पसंद अभिनेत्री ही होती थीं।
उन्होंने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला लिया था। एस्थर ने 23 साल की उम्र में ही सैयद हसन अली से शादी कर ली थी। यह एस्थर की पहली शादी थी तो सैयद पहले से ही शादीशुदा थे। शादी के बाद जब एस्थर ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, तब वह प्रेग्नेंट थीं। उनके पहले से चार बच्चे थे और प्रतियोगिता के दौरान वह 5वें बच्चे को जन्म देने वाली थीं। उस वक्त एस्थर महज 31 साल की थीं। इतने छोटे से करियर में उन्होंने 30 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था। एस्थर ने 1947 में पहला मिस इंडिया पेजेंट का खिताब जीता था।
एस्थर ने अपने जीवन में काफी कुछ किया। उन्होंने टीचिंग भी की थी। कुछ समय बाद एस्थर ने हिंदी सिनेमा में काम करने का मन बना लिया। एस्थर ने अपने जिंदगी में कई ऐसी उपलब्धि हासिल कीं, जिनके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। बता दें कि उन्होंने न सिर्फ पहला मिस इंडिया टाइटल अपने नाम किया, बल्कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली प्रॉड्यूसर भी बनीं। एस्थर विक्टोरिया अब्राहम अपने जमाने में सफल महिला थी। उनकी फिल्में देखना लोग काफी पसंद करते थे।
5 of 6
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यानी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। पहले वह पारसी थिएटर में बतौर डांसर काम करती थीं। एस्थर ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत साल 1935 में आई फिल्म रिटर्न ऑफ द तूफान मेल से की थी। यह बात काफी कम लोग जानते हैं। एस्थर ने अपने प्रॉडक्शन हाउस सिल्वर प्रॉडक्शन तले 16 फिल्में बनाई थीं।