फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta Kapoor joins kapkapiii actor Tusshar for his son Laksshya birthday party video viral

Video Viral: तुषार ने मनाया बेटे लक्ष्य का जन्मदिन, प्यार लुटाती दिखीं बुआ एकता कपूर; देखें वीडियो

Sun, 01 Jun 2025 07:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Jun 2025 07:55 PM IST
सार

Tusshar Kapoor:Son Laksshya Birthday: तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य का अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। एकता कपूर ने इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 

विज्ञापन
Ekta Kapoor joins kapkapiii actor Tusshar for his son Laksshya birthday party video viral
तुषार और एकता ने मिलकर मनाया लक्ष्य का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@ektarkapoor, tusshark89

विस्तार

कंपकंपी एक्टर तुषार कपूर ने आज सोशल मीडिया पर अपने बेटे लक्ष्य कपूर के जन्मदिन को लेकर एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही भावुक नोट भी लिखा। वहीं लक्ष्य की बुआ और निर्देशक एकता कपूर ने भी लक्ष्य के जन्मदिन का एक खास वीडियो शेयर किया है, जिस पर अब सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

एकता ने शेयर किया खास वीडियो
एकता ने आज सोशल मीडिया पर भाई और एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही एकता ने जन्मदिन का खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एकता ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे लाकू।' एकता की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने लक्ष्य को जन्मदिन की बधाई दी है। टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में एकता की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने लिखा, 'बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद'। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक्ट्रेस जसवीर कौर ने काले दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार जताया है।

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार का बेटे लक्ष्य के लिए खास पोस्ट
तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य के जन्म की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'इस देवदूत को मेरे जीवन में आए 9 साल हो गए हैं... ब्रह्मांड को धन्यवाद... मैंने इसे साकार करने के लिए बहुत कुछ सही किया होगा। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद! जन्मदिन मुबारक बेटा! #laksshyakapoor' तुषार की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं लक्ष्य, प्यार'।

View this post on Instagram

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)


विज्ञापन

एकता कपूर और तुषार का वर्कफ्रंट
एकता कपूर इन दिनों अपने आगामी प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'नागिन' के सातवें सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नागिन के अभी तक छह शोज आ चुके हैं। अब फैंस 'नागिन 7' के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं तुषार इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म कंपकंपी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: आमिर खान का खुलासा, कैसे शाहरुख खान ने उन्हें दिया था महंगा तोहफा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed