फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Drugs Case Latest News: Karishma Prakash Drugs Case News: Deepika Padukone Ex Manager Karishma Prakash drug connection Karishma Prakash questioned by NCB in Mumbai

Bollywood Drugs Case: ड्रग्स कनेक्शन: पूछताछ के लिए NCB के दफ्तर पहुंचीं दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश

Thu, 05 Nov 2020 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 05 Nov 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Drugs Case Latest News: Karishma Prakash Drugs Case News: Deepika Padukone Ex Manager Karishma Prakash drug connection Karishma Prakash questioned by NCB in Mumbai
करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI, Twitter- @deepikapadukone
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश गुरुवार को पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंच चुकी हैं। मुंबई स्थित नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने उन्हें दोबारा समन भेजा था। बीते दिन बुधवार को भी करिश्मा प्रकाश पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं।
विज्ञापन


बता दें करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम ड्रग्स सीज किया गया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा था।
 

जांच एजेंसी ने बताया कि करिश्मा प्रकाश कई दिनों तक गायब रहीं। उन्होंने समन का कोई जवाब नहीं दिया था। करिश्मा ने बुधवार को पूछताछ से पहले अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि करिश्मा प्रकाश को सात नवंबर तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश से पूछताछ कर सकती है, लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट में करिश्मा प्रकाश ने भरोसा दिलाया था कि वह जांच में सहयोग करेंगी।

पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट आई थी कि करिश्मा ने टैलेंट एजेंसी क्वान (KWAN) से इस्तीफा दे दिया है जिसका मतलब है कि अब वे दीपिका पादुकोण के साथ नहीं जुड़ी हैं।
 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन पर एनसीबी की जांच जारी है। इस केस में करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार समेत अन्य लोगों शामिल हैं। इसमें रिया और सैमुअल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई ए लिस्टर्स कलाकारों से पूछताछ की गई है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर सहित अन्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed