फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Don 3 Director Farhan Akhtar ready to comeback on screen as an Actor Read details here

Farhan Akhtar: एक्टर के तौर पर पर्दे पर वापसी को तैयार फरहान अख्तर, जानें कब से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Mon, 18 Mar 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Mar 2024 09:45 PM IST
सार

फरहान अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। जिंदगी मिलेगी ना दोबारा और भाग मिल्खा भाग जैसी हिट  फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 

विज्ञापन
Don 3 Director Farhan Akhtar ready to comeback on screen as an Actor Read details here
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फरहान अख्तर की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। अभिनय के साथ वे निर्देशक, निर्माता, गायक और गीतकार के रूप में भी अपने प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके हैं। दिल चाहता है, डॉन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फरहान अभिनेता के तौर पर जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा देशभक्ति के जज्बे के साथ एक्शन का मजा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन


फरहान अख्तर शुरू करेंगे शूटिंग
फिल्म तूफान के बाद वे जल्द ही बतौर अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वे अपनी फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे इस समय केवल इस पर ही ध्यान केंद्रित करना चाह रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फरहान के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bad Newz: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे विक्की-तृप्ति और एमी विर्क, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर दी 'बैड न्यूज'

निर्देशन के तौर पर भी करेंगे वापसी
फरहान अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। जिंदगी मिलेगी ना दोबारा और भाग मिल्खा भाग जैसी हिट  फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।  अभिनय के अलावा फरहान निर्देशक के रूप में भी लंबे समय बाद वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म डॉन 3 के निर्देशन की कमान उनके ही हाथ में है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इसमें कियारा आडवाणी भी दिखेंगी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अभिनेत्री के नाम का एलान सोशल मीडिया के जरिए किया था।
Arundhathi Nair: सड़क दुर्घटना के बाद वेंटिलेटर पर अरुंधति नायर, बहन ने दी अभिनेत्री के स्वास्थ्य की जानकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed