फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Disney+ Hotstar says annual subscription users will be able to watch all live Indian Premier League IPL cricket matches

मोबाइल पर मुफ्त में आईपीएल देखने की उम्मीद लगाए बैठे क्रिकेट प्रेमियों को झटका, अब लगेगी इतनी फीस

Sun, 06 Sep 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Sep 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Disney+ Hotstar says annual subscription users will be able to watch all live Indian Premier League IPL cricket matches
आईपीएल - फोटो : हॉटस्टार

सितंबर के महीने में डिजनी प्लस हॉटस्टार ने दो बड़े फैसले किए हैं। इसके सूत्रों ने एक तो ये साफ कर दिया है कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ हाल फिलहाल ओटीटी पर रिलीज होने नहीं जा रही, दूसरा बड़ा एलान जो इस ओटीटी ने शनिवार को किया, वह ये है कि मुफ्त में इस ओटीटी पर आईपीएल क्रिकेट मैच देखते रहे लोगों को इस साल ये मैच देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


दुबई में होने जा रहे इस साल के आईपीएल की शुरूआत से पहले डिजनी प्लस हॉटस्टार ने साल का अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ये ओटीटी अब तक जो नई हिंदी फिल्में अपने ग्राहकों को दिखा चुका है, उनमें से ‘दिल बेचारा’ ने तो बताते हैं कि पहले 24 घंटे में ही स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बना डाला था। मुंबई के हीरा पन्ना मॉल से चलती रही एक कंपनी ने इसके 24 घंटे के व्यूज कोई साढ़े आठ करोड़ बताए थे। ये कंपनी अब यहां से भी अपना दफ्तर खाली कर चुकी है।
विज्ञापन


उधर, ओटीटी पर ही प्रसारित एक और फिल्म ‘सड़क 2’ ने भी जबर्दस्त चर्चाएं बटोरीं, जिस ट्रैकिंग कंपनी ने ‘दिल बेचारा’ को स्ट्रीमिंग में नंबर वन बताया था, उसी कंपनी ने इस बार  ‘सड़क 2’ को चर्चा में बने रहने वाली कैटेगरी में नंबर बन बताया और इसका ट्वीट भी किया। लेकिन, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इससे बड़ा धमाका किया शनिवार को ये बताकर कि इस ओटीटी पर जो मुफ्त की फिल्में लोग देखते रहे हैं, उनको अब आईपीएल देखने का पैसा लगेगा। बताया ये भी जा रहा है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन की बाकी पिक्चरें अब आईपीएल के बीच में या उसके बाद ही इस ओटीटी पर देखने को मिलेंगी। ऐसा इसलिए कि पब्लिक नया सब्सक्रिप्शन पहले खरीद ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में वॉल्ट डिज्नी कंपनी के एपीएसी प्रेसीडेंट उदय शंकर कहते हैं, ‘‘आईपीएल देश के सबसे चहेते स्पोर्टिंग टूर्नामेंट्स में से एक है। कई महीनों के लॉकडाऊन के बाद यह टूर्नामेंट भारत में नया उत्साह व खुशी लेकर आ सकता है। पूरे देश से लाखों फैन मिलकर इसमें खुश होकर हिस्सा लेंगे। इस बार इन मैचों के प्रसारण में इस्तेमाल टेक्नॉलॉजी न केवल वैश्विक मापदंड स्थापित करेगी बल्कि आने वाले समय में खेल देखे जाने व उनका आनंद लिए जाने के तरीके को बदल देगी।’’


आईपीएल की शुरुआत इस बार 19 सितंबर से दुबई में होने जा रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की दो ग्राहक योजनाएं हैं। इसकी वीआईपी स्कीम में 12 महीनों के लिए 399 रुपये देने होतें हैं। जबकि प्रीमियम स्कीम में 12 महीनों के लिए 1499 रुपये लगते हैं। डिजनी प्लस हॉटस्टार टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल के ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं भी लागू की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed