फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Sudhanshu Love All Trailer Release Real Badmintion players will be seen on screen Kay kay menon

Love All: पर्दे पर दिखेंगे असली बैडमिंटन खेलते असली खिलाड़ी, ट्रेलर में दिखा बल्ले और चिड़िया का अनूठा कमाल

Tue, 08 Aug 2023 02:29 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 08 Aug 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
Director Sudhanshu Love All Trailer Release Real Badmintion players will be seen on screen Kay kay menon
लव ऑल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरसे बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे अभिनेता के के मेनन की बाप-बेटे की इमोशनल कहानी पर आधारित बैडमिंटन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘लव ऑल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में  बैडमिंटन के खेल को बड़ी ही शिद्दत के साथ पेश किया गया है। सुधांशु द्वारा निर्देशित लव-ऑल के जरिए बैडमिंटन के वास्तविक रोमांच को पर्दे पर साकार किया गया है।

विज्ञापन

बताते हैं कि यह फिल्म बाकी फिल्मों से इसलिए अलग है क्योंकि जिस चयन प्रक्रिया के तहत इस फिल्म के अहम किरदारों के लिए राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ियों को चुना गया है, उससे एक बात तो तय हो गयी थी इस खेल को बड़ी ही संजीदगी और वास्तविकता के साथ पर्दे पर पेश किया जाएगा। इस बारे में निर्देशक सुधांशु शर्मा कहते हैं, ‘बैडमिंटन खेलने के लिए उच्च दर्जे का प्रोफेशनल स्किल होना जरूरी होता है जिसे कलाकारों द्वारा आसानी से पर्दे पर पेश करना मुमकिन नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधांशु के मुताबिक, सिर्फ प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी ही खेल के सही जज्बे को उचित तरीके से पर्दे पर पेश कर सकते हैं। सुधांशु इस मूल कहानी के लेखक भी हैं। देश के टॉप रैंक वाले खिलाड़ियों को फिल्म में कलाकारों के रूप में शामिल करना और खेल से जुड़े तमाम सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान खेल के तकनीकी पक्ष को समझना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। मगर इस रोमांचकारी खेल को जिस वास्तविक ढंग से फिल्माया गया था, उसे देखने के बाद ही देश के नामी बैडमिंटन खिलाड़ी रहे व कोच पी. गोपीचंद एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर फिल्म से जुड़ने पर सहमत हुए। 

विज्ञापन

Director Sudhanshu Love All Trailer Release Real Badmintion players will be seen on screen Kay kay menon
वर्किंग स्टील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक सुधांशु का मानना है कि खिलाड़ी भी अभिनय की कला को सीख सकते हैं। वह कहते हैं, ‘असल खिलाड़ी जिस तरीके की वास्तविकता को पर्दे पर पेश करने के काबिल हैं उसे किसी भी तरह के स्पेशल इफ़ेक्ट्स और ग्राफिक्स के ज़रिए हासिल नहीं किया जा सकता।’ वही अभिनेता के के मेनन कहते हैं, ‘एक स्पोर्ट्स फिल्म को स्पोर्ट्स पर आधारित होना चाहिए। एक विजेता ट्रॉफी घर ले जाता है लेकिन हम खट्टे-मीठे अनुभवों को अपने दिलों में संजो कर रखते हैं। फिल्म ‘लव ऑल’ की कहानी स्पोर्ट और खिलाड़ियों दोनों को हमारा सलाम है।’

दिग्गज फिल्मकार और ‘लव ऑल’ के सह-प्रस्तुतकर्ता महेश भट्ट ने इस मौके पर कहा कि फिल्म की कहानी का रिश्ता भोपाल से है और बड़े पैमाने पर इस फिल्म की शूटिंग भी भोपाल में ही की गई है मगर यह फिल्म देशभर के लोगों को पसंद आएगी। वह कहते हैं, ‘जब कोई कहानी अपनी ही मिट्टी से जन्म लेती है और उसमें मिट्टी से जुड़े लोग शामिल होते हैं जहां वे अपने सपनों और संघर्षों के बारे में बात करते हैं तो ऐसी कहानी से हर कोई जुड़ाव महसूस करता है।’

फिल्म ‘लव ऑल’म की प्रमुख भूमिकाओं में के के मेनन के अलावा श्रिसवरा, सुमित अरोरा, अर्क जैन, दीप रंभिया, मजेल व्यास नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और उड़िया भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed