Jigra: क्या आलिया भट्ट ने 'जिगरा' में पहनी रणबीर की शर्ट? एक्स यूजर ने तस्वीरें साझा कर किया दावा
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का टीजर रविवार (8 सितंबर) को जारी कर दिया गया। टीजर को देखने के बाद लोग आलिया के किरदार की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, टीजर में पहनी एक शर्ट की वजह से भी उनकी खूब चर्चा हो रही है।
विस्तार
आलिया भट्ट जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्शन करती नजर आने वाली हैं। फिल्म जिगरा में वह दमदार भूमिका में दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, इस फिल्म के टीजर का अब रणबीर कपूर से भी कनेक्शन निकाल लिया गया है।
शर्ट की वजह से चर्चा में आईं आलिया
दरअसल, हाल ही में एक एक्स यूजर ने रणबीर कपूर की तस्वीर के साथ जिगरा के एक सीन का फोटो साझा किया है। तस्वीर में आलिया अपने पति रणबीर के जैसी शर्ट में नजर आ रही हैं। टीजर के एक दृश्य में अभिनेत्री को स्ट्राइप वाली शर्ट में देखा जा सकता है। इसी वजह से दावा किया जा रहा है कि यह उनके पति की शर्ट है।
एक्स यूजर ने किया दावा
दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा "आलिया भट्ट ने रणबीर की शर्ट पहनी हुई है....।" खैर इस बात की पुष्टि तो नहीं हो सकी है कि जिगरा में आलिया ने रणबीर की शर्ट का इस्तेमाल किया है या नहीं, लेकिन अगर अभिनेत्री ने सच में ऐसा किया है तो यह पति-पत्नी के बीच के प्यार को साफतौर पर दर्शाता है।
Alia Bhatt wearing Ranbir's shirt🤍🌚 My whole heart..And the #JigraTeaser
— ✰Rimบ✰ (@Rimuu23) September 8, 2024
Damn😯 #RanbirKapoor #AliaBhatt #JigraTeaserTrailer pic.twitter.com/e31lTmBERN
इस दिन रिलीज होगी जिगरा
जिगरा का निर्माण आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से किया गया है। फिल्म में वेदांग रैना भी हैं, जिन्होंने जोया अख्तर की द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे एक बहन अपने भाई को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। 11 अक्टूबर, 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के पहले गाने का प्रोमो जारी, 'मनासिलायो' में किया गया इस दिवंगत गायक की आवाज का इस्तेमाल