फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza angry on twitter paid blue tick policy her account not having blue tick despite subscription

Dia Mirza: '2010 से मेरा अकाउंट वेरिफाइड फिर भी...,' ट्विटर पर ब्लू टिक न मिलने पर भड़कीं दीया मिर्जा

Sun, 21 May 2023 07:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 21 May 2023 07:19 PM IST
सार

दीया मिर्जा को सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद भी ट्विटर पर ब्लू टिक हासिल नहीं हुआ है। इसी को लेकर एक्ट्रेस ट्वीट कर नाराजगी जाहिर करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Dia Mirza angry on twitter paid blue tick policy her account not having blue tick despite subscription
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्विटर की पॉलिसी में हुए नए बदलाव ने कई सितारों को निराश किया है। पॉलिसी के तहत बीते दिनों कई स्टार्स ने अपना ब्लू टिक खो दिया। हालांकि, समय के साथ और सब्सक्रिप्शन लेने के बाद इन नामचीन हस्तियों को ब्लू टिक वापस दे दिया गया। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें सारे नियमों का पालन करने के बाद भी ब्लू टिक हासिल नहीं हुआ है। इनमें एक नाम एक्ट्रेस दीया मिर्जा का है, जो ब्लू टिक ना मिलने पर ट्वीट कर माइक्रोब्लॉगिंग साइट से शिकायत करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन

दीया मिर्जा ने ट्विटर से किया सवाल

दीया मिर्जा का कहना है कि उनका ट्विटर अकाउंट वर्ष 2010 से वेरिफाइड है। बावजूद इसके भी नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत उनका ब्लू टिक हटा दिया गया और सब्सक्रिप्शन लेने के बावजूद भी वापस नहीं दिया गया। इसी को लेकर दीया ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है, '2010 से मेरा अकाउंट वेरिफाइड है। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी मेरा ब्लू टिक नहीं लौटाया गया है। ऐसा क्यों?'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सब्सक्रिप्शन के बाद भी नहीं मिला ब्लू टिक

दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'सब्सक्रिप्शन लेने के बाद से सारे नए फीचर्स काम कर रहे हैं, जैसे लंबे ट्वीट लिखना। क्या आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं? ट्विटर।' एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि अगर आपने प्रोफाइल पिक्चर बदली है, तो आपको ब्लू टिक मिलने में समय लग सकता है। शख्स का जवाब देते हुए दीया ने लिखा, 'मैंने अब तक अपनी प्रोफाइल पिक्चर नहीं बदली है।'



Deepika Padukone: ड्वेन जॉनसन के डिप्रेशन वाले बयान पर दीपिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा?

दीया को मिला फैंस का समर्थन

दीया मिर्जा का एक मजबूत फैन बेस है, जो उन्हें समर्थन देते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस होने के साथ ही दीया संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की गुडविल एंबेस्डर भी हैं। दीया के एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपको ब्लू टिक की क्या जरूरत, आपको सभी जानते हैं।' गौरतलब हो कि 21 अप्रैल को विराट कोहली, शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा समेत अमिताभ बच्चन तक का ब्लू टिक वापस ले लिया गया था। वहीं, बिग बी भी सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ब्लू टिक ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed