{"_id":"5e4e78528ebc3ef2a0049594","slug":"dhvani-bhanushali-won-mirchi-music-awards-for-or-her-hit-single-vaaste","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वास्ते' के लिए ध्वनि को मिला दर्शकों का प्यार, रेडियो मिर्ची ने लिसनर्स चॉइस से किया सम्मानित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वास्ते' के लिए ध्वनि को मिला दर्शकों का प्यार, रेडियो मिर्ची ने लिसनर्स चॉइस से किया सम्मानित
Thu, 20 Feb 2020 05:50 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Feb 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
ध्वनि भानुशाली अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी और हिंदी पॉप गीतों को गाने वाली यूट्यूब सनसनी ध्वनि भानुशाली अपने सबसे ज्यादा हिट गाने 'वास्ते' के लिए कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं, और सम्मानित होने का सिलसिला अभी आगे चलता ही जा रहा है। अब रेडियो मिर्ची ने इंडीपॉप गाने की श्रेणी में ध्वनि के गीत 'वास्ते' को लिसनर्स चॉइस इंडेपेंडेंट अवार्ड से नवाजा है।
विज्ञापन
21 साल की युवा गायिका ध्वनि के इस गीत ने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, और इस सोशल मीडिया के जमाने में यह गाना यूट्यूब पर ऐसा वायरल हुआ है, कि इसने ध्वनि को रातोंरात सफलता दिला दी। 'वास्ते' भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले गीतों में से एक है, जिसको अब तक 700 मिलियन से ज्यादा दर्शक मिल चुके हैं। ध्वनि के गीत को टी-सीरीज ने निर्मित किया है, जिसकी पहुंच यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
ध्वनि ने सिंगल गीत गाने की शुरुआत 'इशारे तेरे' गीत से की है, जिसमें उनके साथ पंजाबी गीतों को वैश्विक स्तर पर हिट करने वाले गायक गुरु रंधावा हैं। इसके बाद ध्वनि ने दो गीत 'लेजा रे' और 'मैं तेरी हूं' को मैदान में अकेले उतारा, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद फिर से ध्वनि ने निखिल डिसूजा के साथ गीत 'वास्ते' को रिलीज किया, जिसे एक हफ्ते के अंदर यूट्यूब पर 50 मिलियन बार देखा गया, जोकि खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। और अब तक गाने ने सुपरहिट गीतों की लिस्ट में अपना एक अलग ही रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में ध्वनि ने अपना एक और सिंगल ट्रैक 'ना जा तू' रिलीज किया है, जिसको 'वास्ते' के हिट होने के बाद संगीतप्रेमियों ने हाथोंहाथ लिया है। ध्वनि के पास इस साल के लिए रिलीज होने वाले गीतों की लंबी लिस्ट है, जिसका वह एक एक गाना एक धमाके की तरह रिलीज करेंगी।