फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhanush Signs his Fourth Bollywood Film with Atrangi Re Director Anand L Rai as per reports

Dhanush: फिर जमेगी निर्देशक-एक्टर की जोड़ी, आनंद एल राय की फिल्म में तीसरी बार काम करेंगे धनुष!

Sun, 04 Jun 2023 02:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Jun 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
Dhanush Signs his Fourth Bollywood Film with Atrangi Re Director Anand L Rai as per reports
धनुष, आनंद एल राय - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल एक्टर धनुष अपनी अदाकारी की वजह से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। वह अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। धनुष को उनकी फिल्मों की वजह से भी पहचाना जाता है। वह खुद को दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी सक्रिय रखते हैं। कॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, धनुष ने अब तक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में धनुष को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनका नया लुक काफी ज्यादा वायरल हो गया था। अभिनेता के नए रूप को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनकी नई फिल्म का लुक हो सकता है। 

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास

विज्ञापन

आनंद एल राय की फिल्म में करेंगे काम

इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है, धनुष अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। बताया जा रहा है  कि अभिनेता 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' के बाद तीसरी बार निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार धनुष ने कथित तौर पर मुंबई में आनंद एल राय से मुलाकात की और अभिनेता ने अपनी चौथी फिल्म और निर्देशक के साथ तीसरी फिल्म के लिए एक लुक टेस्ट भी दिया है।
Sumbul: 'पिछले दो हफ्ते मेरे लिए...', फहमान संग रिश्ते खराब होने की खबरों के बीच सुंबुल का वीडियो आया सामने

कैप्टन मिलर में जल्द आएंगे नजर

हालांकि, अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि हिंदी फिल्म अतरंगी रे में धनुष के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष इस समय कैप्टन मिलर नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।
Rajneesh Duggal: 'पोस्टकार्ड्स' के जरिए रजनीश दुग्गल करने जा रहे इंटरनेशनल डेब्यू, रोल पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed