Apurva: फिल्म ‘अपूर्वा’ में हुई धैर्य करवा की एंट्री, अभिनेत्री तारा सुतारिया संग स्क्रीन साझा करते आएंगे नजर
फिल्म अपूर्वा में अभिनेता धैर्य करवा की भी एंट्री हो चुकी है। आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में नजर आए धैर्य इस फिल्म के साथ अपनी नई यात्रा के लिए तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आने वाली हैं। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेता धैर्य करवा की भी एंट्री हो चुकी है। आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में नजर आए धैर्य इस फिल्म के साथ अपनी नई यात्रा के लिए तैयार है। इस बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के मेकर्स और दोनों मुख्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया है।
जी स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए धैर्य करवा की कास्टिंग की घोषणा की। साझा किए गए इस पोस्ट में स्टार स्टूडियोज ने तारा और धैर्य की तस्वीर शेयर करते हुए इसका एलान किया। वहीं खुद अभिनेता धैर्य करवा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन मिलेगा- अपूर्वा में तारा सुतारिया के साथ इस रोमांचक यात्रा को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। एक शानदार और प्रतिभाशाली टीम का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं।
Malaika Arora: मलाइका के 'हां' कहने की वजह सामने आते ही यूजर्स ने खूब लिए मजे, कहा- शुक्र है अर्जुन बच गया
View this post on Instagram
इसके अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम पर इसी तस्वीर को साझा करते हुए धैर्य का स्वागत किया। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- अपूर्वा पर एक साथ हमारी यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। वहीं अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए धैर्य ने लिखा- चलो इसे करते हैं। बता दें कि अभिनेता धैर्य करवा गहराइयां के अलावा उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक और 83 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
Rakhi Sawant: राखी सांवत ने बॉयफ्रेंड आदिल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर! जानें क्या है पूरा मामला
View this post on Instagram
वहीं, फिल्म की बात करें तो निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो जिंदगी और मौत खेल में अपनी बुद्धि और ताकत की मदद से खुद को बचाती है। फिल्म में ताला और धैर्य के अलावा अभिनेता अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव, सुमित गुलाटी, आदित्य गुप्ता भी नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की राजस्थान में जारी है।
Bigg Boss 16: क्या अर्चना गौतम के फैंस से डरे बिग बॉस? शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं सिलबट्टा गर्ल