{"_id":"5ed103c88ebc3e905f4828cd","slug":"details-of-amar-ujala-live-with-bollywood-actor-sonu-sood","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के साथ आज LIVE होंगे कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद, हर मुद्दे पर खुलकर होगी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला के साथ आज LIVE होंगे कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद, हर मुद्दे पर खुलकर होगी बात
Sat, 30 May 2020 08:25 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 30 May 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
असली हीरो... ईश्वर... सुपरहीरो.. फरिश्ता... भगवान... मसीहा.., ऐसे ही कई नाम आजकल एक अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर इस्तेमाल हो रहे हैं। एक ऐसा अभिनेता जो कोरोना काल में फंसे हजारों लोगों को उनके घर पहुंचा चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता सोनू सूद की। सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों के साथ ही अन्य जरूरतमंदों को बसों के माध्यम से न सिर्फ सुरक्षित उनके घर पहुंचा रहे हैं, बल्कि साथ ही साथ कई लोगों के हर दिन भोजन की भी व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनू अपने होटल को भी काफी पहले कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सहायता के लिए दे चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में अमर उजाला न सिर्फ आपके लिए सबसे जल्दी और सबसे सही खबरें ला रहा है साथ ही साथ आपके मनोरंजन का भी ख्याल रख रहा है। ऐसे में अखिल सचदेवा, दीपिका चिखलिया, बिदिता बाग, भारती सिंह सहित कई हस्तियों से आपको अमर उजाला अब तक रुबरू करवा चुका है। वहीं पिछले कुछ दिनों से पाठकों के कई मैसेज अभिनेता सोनू सूद से बातचीत के लिए आ रहे थे। जिसके चलते अब अमर उजाला के पाठक और दर्शक कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद से मिल सकेंगे। सोनू सूद अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर आज दोपहर 12 बजे लाइव रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि तमिल फिल्मों से सिनेमा में बतौर अभिनेता कदम रखने वाले सोनू सूद आज सोशल मीडिया पर कई उपनामों से जाने जा रहे हैं। शायद ही इससे पहले कोई अभिनेता अलग- अलग दिन पर अलग अलग हैशटैग के साथ ट्रेंड किया होगा। #SonuSoodMissionHome , #Sonu_Sood #SonuSoodsuperhero , #SonuSoodTheRealHero , #SonuSood_A_Real_Hero सहित कई और हैशटैग्स पिछले कुछ वक्त में सोशल मीडिया पर अलग अलग दिन ट्रेंड हुए हैं।
विज्ञापन
फिल्मों में अधिकतर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद को उनके फैंस अब 'रील लाइफ विलेन, रियल लाइफ हीरो' बुला रहे हैं। सोनू सूद ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं, वो न सिर्फ लोगों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ कई लोगों को मजेदार जवाब भी दे रहे हैं। सोनू सूद के कई ट्वीट्स पिछले कुछ दिनों में वायरल भी हुए हैं। कुछ लोगों को सोनू जहां मां के हाथों के पराठे खिलाने की बात कर रहे हैं तो वहीं कुछ के साथ बैठकर चाय पीने का जिक्र। लोगों की मदद के लिए सोनू सूद न सिर्फ ट्विटर पर बल्कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर और वाट्सएप नंबर के साथ भी अब मौजूद हैं।
पढ़ें: अमर उजाला का असर: कलाकारों को पैसा न देने वाले निर्माताओं की बनेगी सूची, हर महीने करना होगा भुगतान