फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Despatch  Actor Manoj Bajpayee talks about film industry says having self respect is perceived as arrogance

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने इंडस्ट्री के बारे में किया खुलासा, बोले- आत्मसम्मान को भी घमंड समझा जाता है

Mon, 16 Dec 2024 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Dec 2024 04:29 PM IST
सार

Manoj Bajpayee: अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वे फिल्म इंडस्ट्री पर बात करते नजर आए।

विज्ञापन
Despatch  Actor Manoj Bajpayee talks about film industry says having self respect is perceived as arrogance
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी करीब तीन दशक से इंडस्ट्री में हैं। आज वे जहां हैं, उन्होंने वह जगह खुद अपनी मेहनत के दम पर बनाई है। मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री की मुख्यधारा के कई चलनों से खुद को दूर रखते हैं। इस पर वे खुलकर बात भी करते नजर आते हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री में अपने सफर पर बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें घमंडी समझा जाता है। इसकी वजह है।

विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी में क्यों नहीं जाते एक्टर?
हाल ही में एक मीडियो इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि वह विवादों से कैसे दूर रहते हैं और पार्टियों में जाने भी बचते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, 'मेरा कोई बड़ा विवाद नहीं रहा है, लेकिन हां, मैं किसी पार्टी में नहीं जाता हूं। अब लोग मुझे आमंत्रित भी नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें समझ आ गया है कि मेरे न जाने से नाराज और अपमानित होने की क्या जरूरत है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। कृपया मुझे फोन न करें। मै रात को दस से साढ़े दस के बीच सो जाता हूं। सवेरे जल्दी उठता आया हूं हमेशा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है इंडस्ट्री में दोस्त?
अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं कुछ लोगों से मिलने जाता हूं, मेरे कुछ निर्देशक मित्र हैं। शारिब हाशमी हैं, लेकिन अभिनेता मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं। मैं के के मेनन को जानता हूं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। यहां तक कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी, लेकिन अक्सर हमारी मुलाकात नहीं होती है। हम सभी बहुत व्यस्त लोग हैं'।

विज्ञापन

घमंडी समझते हैं लोग
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'जो लोग मुझे नहीं जानते हैं, वे मेरे प्रति एक धारणा बनाए बैठे हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि मैं बहुत घमंडी हूं, क्योंकि मैं रिजर्व रहता हूं। अलग-थलग रहता हूं। मैं  अपनी निजता का सम्मान करता हूं। अगर किसी को लगता है कि मैं घमंडी हूं, तो ऐसा ही सही। जिस दिन वे मेरे साथ बैठेंगे और मुझे जानेंगे, इन सभी बातों को समझ जाएंगे। मैं घमंडी नहीं हूं, लेकिन मैं आत्म-सम्मान खा ख्याल रखता हूं'। मनोज बाजपेयी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'डिस्पैच' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed