फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Decoupled Web Series sonia rathee to share screen with R Madhavan

Decoupled Web Series: आर माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी सोनिया राठी, बताया कैसा रहा अनुभव

Tue, 23 Nov 2021 09:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 23 Nov 2021 09:06 AM IST
सार

‘ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3’ फेम एक्ट्रेस सोनिया राठी नई वेब सीरीज ‘डिकपल्ड’ में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में सोनिया अभिनेता आर. माधवन और एक्ट्रेस सुरवीन चावला के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Decoupled Web Series sonia rathee to share screen with R Madhavan
सोनिया राठी , आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज ‘ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3’ फेम एक्ट्रेस सोनिया राठी अपने नए प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज ‘डिकपल्ड’ में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में सोनिया अभिनेता आर. माधवन और एक्ट्रेस सुरवीन चावला के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी, जिसके लिए वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ये सीरीज 17 दिसंबर को नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी, जो एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है।

विज्ञापन

Decoupled Web Series sonia rathee to share screen with R Madhavan
सोनिया राठी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज में आर माधवन आर्य की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जो एक लेखक है। आर माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करने के चलते सोनिया राठी भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वह अभिनेता के साथ अपने काम पर लोगों की प्रतिक्रिया देखना चाहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Toby (@oye.toby)

विज्ञापन
विज्ञापन

Decoupled Web Series sonia rathee to share screen with R Madhavan
सोनिया राठी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिया ने आर माधवन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एक साल पहले ही इस वेब सीरीज का शूट खत्म कर लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि हमने इसे लगभग एक साल पहले शूट किया था, इसलिए तकनीकी रूप से वह पहले अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने कभी स्क्रीन स्पेस साझा किया है। वह एक अविश्वसनीय अभिनेता हैं, और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ था। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करना एक सुंदर अनुभव था जो उनके जैसा दयालु और प्रतिभाशाली हैं और यह अनुभव कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा बनाए रखूंगी। 

विज्ञापन

Decoupled Web Series sonia rathee to share screen with R Madhavan
सोनिया राठी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिया राठी को वेब सीरीज 'ब्रोकन वट ब्यूटीफुल 3' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस सीरीज में वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं। इस दौरान दोनों के काम को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इन दिनों सोनिया राठी लंदन में अपनी अगली फिल्म 'तारा वर्सेज बिलाल' की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्माण जॉन अब्राहम प्रोडक्शंस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed