गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ों में से एक हैं। इस कपल ने साल 2011 में शादी की थी शादी के 11 साल बाद अप्रैल 2022 में गुरमीत और देबिना ने अपनी पहली बेटी लियाना का वेलकम किया था। उसके बाद इस जोड़ी ने नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा चौधरी का वेलकम किया।वहीं अब इस स्टार कपल की बेटी दिविशा चौधरी एक साल की हो गई है। कपल ने अपनी लाडली का पहला जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। देबिना और गुरमीत ने दिविशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी लाडली अपनी बहन लियाना को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। देखें फोटोज।
Debina: देबिना-गुरमीत ने छोटी बेटी का पहला जन्मदिन किया सेलिब्रेट, बहन लियाना को केक खिलाती दिखीं प्रिंसेस
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देबिना बनर्जी न कैप्शन में लिखा है, "हमारी नन्ही चमत्कार आज एक साल की हो गई है। मेरी दिविशा को जन्मदिन की मुबारकबाद। तुमने हमें पूरा किया है।" दिविशा के बर्थडे बैश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में देबिना और गुरमीत अपनी बेटी दिविशा के साथ पोज दे रहे हैं। नन्ही दिविशा के चेहरे पर केक लगा हुआ है। एक फोटो दिविशा की सोलो है, जिसमें वह व्हाइट फ्रॉक और हेयरबैंड में बेहद क्यूट लग रही हैं। आखिरी फोटो में दिविशा अपनी दीदी लियाना को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं।
बता दें कि, 29 अक्टूबर, 2023 को देबिना बनर्जी ने अपनी दो प्यारी छोटी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ रैंप पर वॉक किया था। उन तीनों ने एक जैसे कपड़े पहने थे और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तीनों के रैंप वॉक का वीडियो और फोटोज खूब वायरल हुए थे और लोगों को बहुत पसंद आया था।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर जान्हवी कपूर को मां श्रीदेवी की आई याद, बोलीं- 'परंपराओं से मां ने कराया परिचित'