Photo: यामी गौतम ने शेयर की किरण बेदी संग मुलाकात की खास तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
हाल ही में, यामी गौतम की मुलाकात पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी से हुई। इस खास मौके की तस्वीर यामी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विस्तार
यामी गौतम बीते कुछ समय से अपनी फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म में यामी गौतम के साथ अभिषेक बच्चन और निमरत कौर नजर आए थे। फिल्म में यामी गौतम एक पुलिस अफसर की भूमिका में थीं और अभिनेत्री के अंदाज को फैंस ने पसंद भी किया। वहीं, अब यामी गौतम की मुलाकात पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी से हुई। इस मौके की एक तस्वीर यामी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।
हाल ही में यामी गौतम गोवा फेस्टिवल में शामिल हुईं। इस मौके पर यामी की मुलाकात कई हस्तियों से हुई, जिसमें किरण बेदी भी शामिल हैं। यामी ने किरण बेदी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में यामी किरण बेदी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि यामी गौतम के चेहरे पर किरण बेदी से मिलने की खुशी साफ झलक रही है। यामी गौतम और किरण बेदी चेहरे पर एक लंबी स्माइल लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इस तस्वीर के साथ यामी गौतम ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने इस मुलाकात को 'फैन गर्ल' मोमेंट बताया। अभिनेत्री ने लिखा, 'चंडीगढ़ में पली-बढ़ी एक छोटी बच्ची होने के बाद से मेरी सबसे मजबूत प्रेरणाओं में से एक के साथ मेरा शानदार पल। मैं यह कभी नहीं भूल सकती हूं कि कैसे पहले से ही एक सुनियोजित शहर सबसे अच्छे के लिए बदल गया, जब मैम की वहां पोस्टिंग हुई। डोर-टू- डोर पुलिस हर घर का दौरा करती थी और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करती थी। शहर के सबसे दूरस्थ हिस्से में भी सख्त रात की गश्त शुरू की गई थी! कल गोवा फेस्टिवल पर डॉ. बेदी से मिलना वास्तव में एक सम्मान की बात थी।'
यामी गौतम के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'दसवीं' में दिखी थीं। वहीं, अब यामी गौतम के पास अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म 'लॉस्ट' है। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी2' में भी दिखाई देंगी।
कार्यालय खोला तो स्वार्थी तत्वों को हुई परेशानी : बेदी
इस दौरान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पूर्व अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि जब वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल थीं तो आम लोगों को अपने कार्यालय में आने की अनुमति देने के उनके कदम से कुछ लोगों के निहित स्वार्थों की पूर्ति नहीं हुई। बेदी ने बृहस्पतिवार को ‘गोवा फेस्ट 2022’ में एक संवाद के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एडवरटाइजिंग क्लब ने किया था।