फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daisy Shah Angry On Election campaigners Share Social Media Post About Building Fire Incident

‘अंधभक्त बहुत आ जाएंगे’, बिल्डिंग में घटा भयानक हादसा; चुनाव प्रचार करने वालों पर भड़क उठीं डेजी शाह

Wed, 07 Jan 2026 10:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 07 Jan 2026 10:00 AM IST
सार

Daisy Shah Angry On Election campaigners: सलमान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में नजर आईं एक्ट्रेस  डेजी शाह ने मंगलवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह बीजेपी का चुनाव प्रचार कर रहे लोगों पर भड़क रही हैं। इसके पीछे की वजह भी वह बताती हैं।

विज्ञापन
Daisy Shah Angry On Election campaigners Share Social Media Post About Building Fire Incident
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy

विस्तार

डेजी शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार देर तक दो पोस्ट शेयर की। एक पोस्ट में उनकी बिल्डिंग में हुए भयानक हादसे का वीडियो है। दूसरे वीडियो में वह बताती हैं कि यह भयानक हादसा क्यों हुआ। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में वह गुस्से में लाल नजर आती हैं। जानिए, डेजी शाह की बिल्डिंग में क्या हुआ? और वह क्यों चुनाव प्रचार करने वालों लोगों पर भड़क रही हैं। 

विज्ञापन

डेजी शाह की पास वाले फ्लैट में लगी आग 
डेजी शाह ने पहला जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें दिखाया कि उनकी बिल्डिंग के एक फ्लैट पर आग लगी है। यह फ्लैट डेजी शाह के फ्लैट के बाद ही था। डेजी बिल्डिंग से नीचे उतरकर वीडियो बना रही थीं। इसमें वह काफी घबराई हुई दिखीं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Daisy Shah (@shahdaisy)


डेजी शाह ने बीजेपी का चुनाव प्रचार कर रहे लोगों को लताड़ा
आगे डेजी शाह ने एक वीडियो और पोस्ट किया, जिसमें वह पूरी घटना का जिक्र करती हैं। वह बताती हैं कि बीजेपी पार्टी का प्रचार करने वाले कुछ लोग आए थे। जिन्होंने उनकी बिल्डिंग के नीचे पटाखे जलाए थे। एक पटाखा, डेजी शाह के पास वाले फ्लैट में गया और वहां आग लग गई। उस फ्लैट पर बहुत नुकसान हुआ है। इस बात को लेकर डेजी शाह ने चुनाव प्रचार करने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर खूब सुनाया। वह पोस्ट में यह भी कहती हैं, ‘कई लोग कहेंगे कि किसी पार्टी का नाम क्यों लिया, मेरे कमेंट सेक्शन में भी अंधभक्त बहुत आ जाएंगे। लेकिन मेरे साथ यह गेम मत खेलना।’ डेजी शाह को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स, फैंस ने इस पूरे मामले पर सपोर्ट भी किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Daisy Shah (@shahdaisy)


ये खबर भी पढ़ें: Daisy Shah: खुद के टॉक्सिक रिलेशनशिप पर डेजी शाह ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘वो मुझपर गुस्सा होता था’

डेजी शाह का अपकमिंग प्रोजेक्ट क्या है? 
डेजी शाह हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ थी। इस साल उनकी एक फिल्म ‘बिहू अटैक’ आएगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed