{"_id":"605d64d98ebc3e8cd11fe629","slug":"dabangg-3-actress-sai-manjrekar-upcoming-film-major-event-postponed-due-to-rise-in-covid-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘दबंग 3’ की हीरोइन की नई फिल्म को झटका, कोरोना के चलते टला मुंबई में होने जा रहा ये कार्यक्रम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म ‘दबंग 3’ की हीरोइन की नई फिल्म को झटका, कोरोना के चलते टला मुंबई में होने जा रहा ये कार्यक्रम
Fri, 26 Mar 2021 10:08 AM IST
शुभांगी गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
सई मांजरेकर
- फोटो : instagram/saieemmanjrekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान की हीरोइन रहीं अभिनेत्री सई मांजरेकर की अगली फिल्म का यहां रविवार को होने वाला कार्यक्रम कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते रद्द कर दिया गया है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की शहादत पर बनी फिल्म 'मेजर' के निर्माताओं के मुताबिक इसकी नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की शहादत और उससे पहले उनके प्रेरक जीवन की झलकियां पेश करने जा रही इस फिल्म में निर्माता, निर्देशक व अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई ने अहम किरदार निभाया है। ये सई की फिल्म ‘दबंग 3’ के बाद दूसरी फिल्म होगी और इस पर मुंबई की पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
फिल्म ‘मेजर’ अभी तक के हिसाब से 2 जुलाई 2021 को रिलीज होनी है। फिल्म में शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में हैं। सशी किरण टिक्का इस फिल्म के निर्देशक हैं और अभिनेता अदिवि शेष फिल्म की शीर्षक भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन