फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cruise drugs case Aryan Khan is studying psychological thriller novel after coming out of jail see photo

क्रूज ड्रग्स केस: जेल से बाहर आने के बाद साइकोलॉजिकल थ्रिलर पढ़ रहे हैं आर्यन खान, सामने आई फोटो

Fri, 05 Nov 2021 07:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 05 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

आर्यन खान आज एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश हुए। इस दौरान आर्यन के हाथ में साइकोलॉजिकल थ्रिलर नॉवेल थी, जिसे वह जेल से बाहर आने के बाद पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Cruise drugs case Aryan Khan is studying psychological thriller novel after coming out of jail see photo
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज मामले में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज एनसीबी ऑफिस पहुंचे। 23 वर्षिय आर्यन खान को मुंबई हाईकोर्ट ने 14 शर्तों पर जमानत दी थी, जिसमें एक शर्त हर शुक्रवार सुबह 11 बजे से 2 बजे तक एनसीबी के अधिकारियों के सामने पेश होना है। इसी शर्त की वजह से आर्यन खान आज पहली बार एनसीबी के अधिकारियों के सामने पेश हुए। एनसीबी दफ्तर के बाहर से आर्यन खान की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों व वीडियोज में जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो आर्यन खान के हाथ में मौजूद किताब है, जिसे वह पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


मीडिया में आईं तस्वीरों के मुताबिक, आर्यन खान जब कार से उतरते हैं, तब उन्होंने अपने हाथ में एक किताब पकड़ रखी है। वो किताब साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू’ है, जिसे वह जेल से बाहर आने के बाद पढ़ रहे हैं। इस किताब को वह घर से एनसीबी के दफ्तर आते हुए भी पढ़ रहे थे।
विज्ञापन


फिल्म को मिला था ऑस्कर अवॉर्ड 
आर्यन खान जो किताब पढ़ रहे थे वो स्विडिश राइटर स्टीज लैरसन ने लिखी थी। इस किताब के नाम पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग और रुनी मारा नजर आए थे। इस फिल्म को बेस्ट एडिटिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा भी फिल्म कई एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 लाख के निजी मुचलके पर रिहा हुए आर्यन
आर्यन खान को 30 अक्तूबर को आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया था। इससे एक दिन पहले जूही चावला कोर्ट के सामने आर्यन की जमानती बनी थीं। आर्यन को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर रिहा किया गया था। इस दौरान आर्यन के सामने कई शर्तें रखी गईं। एनडीपीएस अदालत के उनका पासपोर्ट ले लिया है और विशेष अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई।


फिल्म 'पठान' के लिए आर्यन ने दिया आइडिया
आर्यन खान बेशक बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन वह अपनी फिल्मी नॉलेज का इस्तेमाल शाहरुख खान की फिल्मों में करते हुए नजर आते हैं। आर्यन ने अपने पिता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के लिए कई आडियाज शेयर किए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed