{"_id":"67b2c05a75bee5dea7085ec6","slug":"crime-beat-star-saqib-saleem-there-is-no-shame-in-giving-audition-nothing-is-achieved-without-struggle-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saqib Saleem: 'ऑडिशन देने में नहीं कोई शर्म, बिना स्ट्रगल के कुछ नहीं मिलता', काम को लेकर बोले साकिब सलीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saqib Saleem: 'ऑडिशन देने में नहीं कोई शर्म, बिना स्ट्रगल के कुछ नहीं मिलता', काम को लेकर बोले साकिब सलीम
Mon, 17 Feb 2025 10:23 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:23 AM IST
सार
अभिनेता साकिब अली ने अपने शो क्राइम बीट को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शो करने के बाद समझ आया कि पत्रकार होना कितना मुश्किल है। उन्होंने कहा, वे आज भी अपने काम के लिए ऑडिशन देते हैं।
विज्ञापन
साकिब सलीम
- फोटो : इंस्टाग्राम @saqibsaleem
विस्तार
'83' और 'रंगबाज' में नजर आ चुके साकिब सलीम इन दिनों क्राइम बीट शो में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। साकिब सलीम ने अपने करियर और शोज को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे अपने करियर के पड़ावों पर ऑडिशन देने से पीछे नहीं हटते हैं।
विज्ञापन
पत्रकार होना आसान नहीं
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में साकिब ने पत्रकार की भूमिका को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वाकई ये बहुत मुश्किल जिंदगी है। यहां दिन-रात और तीन बार के खाने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। आप हर समय किसी न किसी काम के पीछे भागते रहते हैं। बहुत जल्दी आपको कुछ भी नहीं मिलता है।

- फोटो : सोशल मीडिया
बदला लोगों को देखने का नजरिया
अभिनेता ने कहा कि अब अगर कोई मेरे पास स्टोरी मांगने या किसी बातचीत के लिए आता है तो मैं अब उन्हें अलग नजरिए से देखता हूं। पहले मैं ऐसा नहीं था, इस शो का मुझ पर काफी असर हुआ है। वे भी अपना काम ही करते हैं। अब मैं उनसे कहता हूं कि रुकिए मैं क्या बात कर सकता हूं, जिससे आपको स्टोरी मिल सके। ये बदलाव मैंने अपने अंदर महसूस किया है।

ऑडिशन देने में कोई शर्म नहीं
साकिब ने कहा कि वे अभी भी ऑडिशन देते हैं। स्ट्रगल करते हैं और इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। साकिब ने कहा, आपको हर किरदार के लिए काम करना पड़ता है। मैंने अपने जीवन में 15-16 फिल्में या शो किए होंगे। अगर मैंने ऑडिशन नहीं दिया है, तो हर चीज के लिए भागदौड़ करनी पड़ी है। यह मेरे पास नहीं आया। मुझे कई जगहों पर जाना पड़ा और लोगों को खुद पर विश्वास दिलाना पड़ा।

ऑडिशन की बात आ जाता था गुस्सा
साकिब ने कहा कि उन्हें ऑडिशन किए जाने की बात पर गुस्सा आ जाता था। वे बुरा मान जाते थे, हालांकि, अब उन्हें इस बात का महत्व समझ आ गया है। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि अगर आप एक अच्छे अभिनेता हैं, तो आपको ऑडिशन देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह आपका काम है। आप घर बैठे बेहतर अभिनेता नहीं बन सकते हैं।