फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coronavirus Union Multiplex Association of India gave plan to government of movie theaters

लॉक डाउन के बाद का सिनेमा: मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने सरकार को भेजा सुरक्षा प्लान, ये नियम होंगे लागू

Thu, 21 May 2020 03:41 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 21 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Union Multiplex Association of India gave plan to government of movie theaters
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में सिनेमाघरों की यूनियन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अन्य राज्य सरकारों को एक पत्र लिखकर लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में अपनाए जाने वाले सभी नियमों का खाका तैयार करके भेजा है। उन्होंने सरकार को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि लॉकडाउन के बाद उनके यहां जब भीड़ जमा होगी, तब उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के पूरे इंतजाम वह अपनी जिम्मेदारी समझकर करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

Coronavirus Union Multiplex Association of India gave plan to government of movie theaters
सिनेमा हॉल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के बाद लगभग सभी कारोबार नुकसान झेल रहे हैं। उनमें से फिल्म इंडस्ट्री भी एक है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जिन स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा सावधानियों का ध्यान रखा जाना है, उन सभी नियमों का खाका तैयार करके सभी कारोबारी सरकार को सौंप रहे हैं। वैसी ही एक कोशिश मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा है, 'हर शो के खत्म होने के बाद और हर एक इंटरवल में सिनेमा हॉल के कोने कोने को सैनिटाइज किया जाएगा। सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए आने वाले लोगों को वहां काम करने वाले कर्मचारियों से कम से कम संपर्क करना होगा। क्योंकि, इस दौरान ई-टिकट और खाने पीने के लिए ई-आर्डर की व्यवस्था की जाएगी। थिएटर में शरीर का तापमान मापने वाला यंत्र, सैनिटाइजर और मास्क अनिवार्य होंगे।'




Coronavirus Union Multiplex Association of India gave plan to government of movie theaters
सिनेमा हॉल - फोटो : सोशल मीडिया

नियमों को अपने यहां सख्ती से लागू करने का वादा करके उन्होंने लिखा है, 'फिल्म देखने के दौरान भी हर व्यक्ति को अपने चेहरे पर मास्क पहनना होगा। सिनेमाघर में काम करने वाले कर्मचारियों को सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य संबंधित चेकअप के लिए ही रखा जाएगा। सिनेमा हॉल के अंदर सिर्फ एक परिवार के लोग ही साथ बैठ सकेंगे। उसके अलावा सभी लोगों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed