फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coronavirus outbreak all multiplex will open in mid june with new rules according to multiplex association of india

अगले महीने के आखिर तक सिनेमाघर खुलने के आसार, अर्थव्यस्था के लिए जरूरी हो चला फिल्मों का प्रदर्शन

Sat, 30 May 2020 03:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 30 May 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak all multiplex will open in mid june with new rules according to multiplex association of india
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों के मालिक बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। इनकी एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकारों से गुजारिश की है कि सिनेमाघरों को 30 जून तक खोल देने की अनुमति दे दी जाए। 

विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और दर्शकों के बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मल्टीप्लेक्स की चेन चलाने वाली एक कंपनी के मुखिया का कहना है कि  देश में सिनेमाघरों के 15 से 30 जून के बीच में फिर से खुलने के आसार दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Coronavirus outbreak all multiplex will open in mid june with new rules according to multiplex association of india
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कई नियमों के साथ एसोसिएशन ने सरकार को लिखा है कि सिनेमा हॉल की हर रोज गहराई से सफाई की जाएगी और दर्शकों के शरीर के तापमान को भी चेक किया जाएगा। सिनेमाघरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मास्क, दस्ताने और आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य रखा जाएगा।

एसोसिएशन ने सिनेमाघरों के सीटिंग प्लान को भी सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से तय किया है। किसी भी फिल्म के एक शो में सिर्फ 50 फीसदी दर्शकों को ही सिनेमा हॉल में दाखिल होने की अनुमति होगी। सिनेमाघर मालिक मानते हैं कि 'सूर्यवंशी' जैसी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्मों में से एक होगी। लेकिन, इनके निर्माता सिनेमाघर खुलने के कुछ हफ्ते तक पहले इंतजार करेंगे। 'सूर्यवंशी' और 'राधे' जैसी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ दौड़ने के लिए मजबूर करेंगी।

पढ़ें: इस तरह मजदूरों के लिए खाने और घर पहुंचाने की व्यवस्था करते हैं सोनू सूद, ऐसे जुटाते हैं आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed