फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Coronavirus Karan Johar suspended all administrative and production work of Dharma Production

कोरोना वायरस का पड़ा बॉलीवुड पर असर, करण जौहर ने भी धर्मा प्रोडक्शन किया बंद

Mon, 16 Mar 2020 08:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Mar 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Karan Johar suspended all administrative and production work of Dharma Production
karan johar - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बॉलीवुड इंडस्ट्री में असर दिखने लगा है। प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए), इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी), इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लाईज (एफडब्लूआईसीई) के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी अपने प्रोडक्शन हाउस को कुछ समय तक बंद करने का फैसला किया है। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए इस बात की घोषणा की है।

विज्ञापन


उन्होंने नोट में लिखा, 'भारत सहित पूरी दुनिया में कोविड 19 की महामारी को देखते हुए धर्मा प्रोडक्शन और उसकी यूनिट ने अगले नोटिस तक के लिए सभी काम रद्द कर दिए हैं। ये फैसला सभी की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।'
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा), फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लाईज (एफडब्लूआईसीई)  इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी), प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) और  वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए) के सदस्यों ने भी एक बैठक के बाद 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के लिए अपने सभी काम को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि कोरोना वायरस का असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से मनोरंजन जगत पर काफी असर पर पड़ा रहा है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्मों की रिलीज को रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में अपने दूसरे चरण में है और इसे तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए पूरे महाराष्ट्र के सिनेमाघर, स्कूल,रंगशालाएं, शॉपिंग मॉल्स और क्रीडा स्कूल पहले से ही बंद किए जा चुके हैं। इस वायरस के चलते कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। 




कोरोना वायरस के चलते सलमान खान ने अमेरिका में एक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था। वहीं अमेरिका में ही अभिनेता ऋतिक रोशन का भी नौ दिन का कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है। ये फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होनी वाली थी।

वहीं अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी नो टाइम टू डाय की रिलीज नंवबर तक के लिए टाल दिया गया है। 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'द न्यू म्युटेंट्स' की भी रिलीजिंग डेट को स्थिगत कर दिया गया है। वहीं फिल्म की नई रिलीजिंग डेट अभी सामने नहीं आई है। इनके अलावा और भी कई फिल्में और कार्यक्रम में जिनको कोरोना वायरस की वजह रद्द करने पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed