फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversy: Vicky Kaushal trapped for putting fake number plate on bike RTO said illegal

विवाद: बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाने पर फंसे विक्की कौशल, आरटीओ ने बताया गैरकानूनी

Sat, 01 Jan 2022 09:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 01 Jan 2022 09:56 PM IST
सार

विक्की इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। बीते दिनों अभिनेता की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी।
 

विज्ञापन
Controversy: Vicky Kaushal trapped for putting fake number plate on bike RTO said illegal
विक्की कौशल, सारा अली खान - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल हाल ही अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपनी शादी के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शादी के बाद अब अभिनेता अपने काम पर वापस लौट चुके हैं। विक्की इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। बीते दिनों अभिनेता की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

विज्ञापन

 दरअसल, एक्टर विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान एक सीन में विक्की को बाइक पर बैठकर सारा को घूमाना था। शूटिंग के दौरान किए गए इस सीन का वीडियो वायरल होते ही अब इस पर विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Controversy: Vicky Kaushal trapped for putting fake number plate on bike RTO said illegal
सारा अली खान,विक्की कौशल - फोटो : Social Media

विक्की पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘लुका-छिपी 2’ की शूटिंग के दौरान नकली नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरटीओ तक का कहना है कि फिल्म निर्माताओं ने गैर-कानूनी काम किया है। ऐसे में अब मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Controversy: Vicky Kaushal trapped for putting fake number plate on bike RTO said illegal
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक बाइक के असली मालिक इंदौर के जय सिंह यादव हैं और वायरल वीडियो में दिख रहा नंबर उनकी बाइक का है। ऐसे में नकली नंबर प्लेट की वजह से शुरू हुए इस विवाद से ही वह काफी चिंतित हैं। जय सिंह ने बताया कि इस बारे में जब लोगों ने उन्हें बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने यह गाड़ी एरोड्रम शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म वालों ने उनकी एक्टिवा का नंबर कैसे लगाया और अगर इस नंबर वाली बाइक से हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता? ऐसे में वह चाहते हैं फिल्म मेकर और विक्की पर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन

Controversy: Vicky Kaushal trapped for putting fake number plate on bike RTO said illegal
सारा अली खान, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

फिल्म के कलाकारों को अपने शहर में देख लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विक्की और सारा स्टारर फिल्म ‘लुक्का-छुपी 2’ की शूटिंग खास सीक्वेंस इंदौर में शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शहर के अलग-अलग हिस्सों में की जा रही है। उसमें खासतौर पर सराफा, राजवाड़ा, बड़ा रावला, छतरीपुरा सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। ऐसे में शूटिंग के दौरान अपने पसंदीदा कलाकार की झलक पाने के लिए फैंस भी शूटिंग देखने पहुंच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed