फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here

Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस

Tue, 17 Jan 2023 10:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

जहां बॉलीवुड के कलाकार आज के समय में देश और दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं, वहीं कई बार यही सितारे अपनी विवादित तस्वीरों से लेकर बयानों तक सुर्खियों में आ जाते हैं। आज हम आपको उनके विवादित फोटोशूट्स दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 100 साल से भी ज्यादा समय से सिनेमा जगत पर राज कर रही हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। जहां बॉलीवुड के कलाकार आज के समय में देश और दुनिया में अपने नाम का डंका बजा रहे हैं, वहीं कई बार यही सितारे अपनी विवादित तस्वीरों से लेकर बयानों तक सुर्खियों में आ जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम बॉलीवुड सितारों के उन फोटोशूट्स की करेंगे जिनके चलते इनकी पूरे देश में खूब किरकिरी हुई थी। आज से नहीं, बल्कि 90 के दौर से ही यह सब चला आ रहा है। पिछले साल रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचे बवाल से कई दशक पहले बात चाहे ममता कुलकर्णी के टॉपलेस फोटोशूट की हो या कंगना के न्यूड फोटोशूट की। आज भी फैंस को बॉलीवुड सितारों की कई तस्वीरें ऐसी देखने को मिलती हैं, जो हैरान कर देती हैं। चलिए आज आपको दिखाते हैं कैसे एक फोटोशूट के लिए सितारों ने सारी हदों को पार कर दिया था..

विज्ञापन

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
जूही चावला-गोविंदा - फोटो : social media

जूही चावला-गोविंदा 
रुपहले पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन डांस से लोगों का दिल जीतने वाले गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा ने जूही चावला संग एक ऐसा फोटोशूट कराया था, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया था। इस फोटोशूट में गोविंदा और जूही ने शाइनिंग पेपर बदन पर लपेटा हुआ था.....जो बहुत ही अजीब लग रहा था। जूही और गोविंदा की यह तस्वीर देखकर खूब बवाल मचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
काजोल-रेखा - फोटो : social media

काजोल-रेखा 
सिने ब्लिट्ज नाम की एक फिल्म मैगजीन के कवर पेज पर एक बार काजोल और रेखा को साथ में देखा गया था। जहां लोगों को लगा था की फिल्म इंडस्ट्री को दो बेहतरीन अभिनेत्रियों को एक साथ देखना उनके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, वहीं दोनों का यह शूट देखकर फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया था। लोगों की उम्मीद से कोसो दूर इस फोटोशूट में रेखा और काजोल एक साथ एक ही कपड़े में लिपटी नजर आई थीं। ऐसे में इस फोटोशूट को देखकर लोगों के मुंह से बेहुदा निकला था।
Bholaa: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
अक्षय कुमार- प्रीति जिंटा - फोटो : social media

अक्षय कुमार- प्रीति जिंटा
मशहूर फिल्मी मैगजीन स्टारडस्ट अपने कवर फोटो के लिए जानी जाती है। लेकिन इस पत्रिका में कई ऐसे फोटोशूट्स हुए जिन्होंने विवादों को हवा दी। इन्हीं में से एक फोटोशूट प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार का था। इसमें अक्षय कुमार को प्रीति जिंटा को अजीब ढंग से गले पर किस करते हुए दिखाया गया था। दोनो का यह आशिकाना अंदाज दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नही आया था। इस मैगजीन के कवर फोटो पर खूब बवाल हुआ था।

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
आदित्य पंचोली - फोटो : social media

आदित्य पंचोली
बॉलीवुड में अपने हैंडसम अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले आदित्य पंचोली ने उस जमाने में रणवीर सिंह की तरह की न्यूड फोटोशूट कराकर सनसनी मचा दी थी। इस फोटोशूट में आदित्य पूरी तरह से न्यूड थे, अपना निचे का शरीर छुपाने के लिए अभिनेता सिर्फ एक गत्ते को थामे खड़े थे। जब आज के मॉर्डन जमाने रणवीर के फोटोशूट पर इतना विवाद हो सकता है, तो यह सोचना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होगा की उस समय आदित्य के इस शूट ने क्या तहलका मचाया होगा।
Filmy Wrap: 'भोला' के लुक पर तब्बू हुईं ट्रोल और सलमान ने बचाई राखी की टूटती शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना रणौत
कंगना रणौत ने 2007 में टॉपलेस होकर फैशन मैगजीन के लिए पोज दिया था। आज भी कंगना के कई ऐसे फोटोशूट्स हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पुराने जमाने से ही विवादों को क्वीन रही हैं।

Controversial Photoshoots celebrities like govinda rekha kajol mamta kulkarni kangana ranaut see photos here
ममता कुलकर्णी - फोटो : social media

ममता कुलकर्णी
स्टारडस्ट के सितंबर 1993 के अंक में ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटो शूट कराकर सनसनी फैलाई थी। फोटो में उन्होंने अपने ऊपर के हिस्से को महज हाथों से ढक रखा था। उस समय इस फोटो शूट पर काफी विवाद भी हुआ था लेकिन ममता कुलकर्णी को लोकप्रियता मिल गई थी।
Athiya-Kl Rahul: राहुल की दुल्हनिया बनने के लिए अथिया तैयार, तैयारियां शुरू, रोशन हुआ क्रिकेटर का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed