{"_id":"5dc989788ebc3e5b2d5405eb","slug":"commando-3-actress-adah-sharma-into-facebook-international-dating-show-titled-the-best-of-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदा शर्मा को मिला फेसबुक का अनोखा डेटिंग शो, मैच मेकर बनकर बनाएंगी दिलचस्प जोड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदा शर्मा को मिला फेसबुक का अनोखा डेटिंग शो, मैच मेकर बनकर बनाएंगी दिलचस्प जोड़ियां
Mon, 11 Nov 2019 09:47 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म कमांडो 3 में अपनी एक्शन इमेज के साथ लौट रहीं अभिनेत्री अदा शर्मा को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। अदा जल्द ही फेसबुक के अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट द बेस्ट ऑफ मी में नजर आएंगी। ये एक डेटिंग शो है जिसमें अदा शर्मा लोगों को अपना पसंदीदा साथी ढूंढ़ने में मदद करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
डिजिटल दुनिया में ये अपनी तरह का पहला डेटिंग शो है जिसे एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने तैयार किया है। शो के पहले सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस शो की ग्लोबल टीम ने अदा शर्मा का चयन भारत की तमाम अभिनेत्रियों के बीच से किया है। सूत्र बताते हैं अदा का चयन इस शो के लिए एक तो उनकी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और दूसरे उनके लुक्स के चलते हुआ है।
विज्ञापन
इस बारे में अदा शर्मा कहती हैं, 'एक मैचमेकर के तौर पर ये शो करते हुए मुझे अपने भीतर की कूवत का अंदाजा हुआ। जैसा कि एक सुपरहीरो की लाइन है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं तो मैंने अपनी तरफ से सही जोड़े बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने डिजिटल पर वेब सीरीज हॉलीडे से डेब्यू किया था और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मैंने तय किया था कि मेरा अगला शो भी ऐसा होना चाहिए जिसे हर उम्र और हर तबके के लोग पसंद कर सके। द बेस्ट ऑफ मी ऐसा ही शो जिसमें लोगों को प्यार की तलाश है और प्यार ऐसा एहसास है जिसके लिए भाषाओं की पाबंदी नहीं होती।'
विज्ञापन