फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Commando 2 and jeena isi ka naam hai to release on March 3

बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार 'कमांडो 2' और 'जीना इसी का नाम है'

Thu, 02 Mar 2017 01:04 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
amarujala.com {presented by: Abhishek} Updated Thu, 02 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Commando 2 and jeena isi ka naam hai to release on March 3
commando

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन मार्च को दो फिल्में रिलीज हो रही हैं।  पहली 'कमांडो' की सीक्वल 'कमांडो 2' और दूसरी 'जीना इसी का नाम है'। कमांडो 2 में विद्युत् जामवाल के अलावा अदाह शर्मा, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला हैं।

विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

वहीं जीना इसी का नाम है में मुख्य कलाकार के रूप में हिमांश कोहली और मंजरी फडनिस से साथ अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा और आशुतोष राना अपने अभिनय की छाप छोड़ेंगे।फिल्म का निर्देशन केशव पानेरेटी ने किया है तो निर्माण पुर्णिमा मीड ओर स्टानटन मीड ने किया है। कमांडो 2 से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन

रंगून के फ्लॉप होने का इन फिल्मों को हो सकता है फायदा

Commando 2 and jeena isi ka naam hai to release on March 3
पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'रंगून' बुरी तरह फ्लॉप हुई है। लोगों को अब एक अच्छी फिल्म का इंतजार है, फिर भले ही उसमें एक्शन कम क्यों न हो।

निर्माताओं ने फिल्म के बजट पर काफी लगाम रखी है इसलिए पहले दिन अगर इसे चार करोड़ की ओपनिंग भी मिल गई तो तारीफों के बल पर यह अच्छी कमाई कर सकती है। जानकारों की मानें तो विद्युत् जामवाल ने इन स्टंट्स के लिए कोई मदद नहीं ली है और न ही किसी डबल बॉडी को इस्तेमाल किया है।

वहीं जीना इसी का नाम है कि अगर बात की जाए तो ये फिल्म राजस्‍थान के छोटे शहर से शुरू होकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में खत्म होती है। अब देखना होगा 'कमांडो 2' को 'जीना इसी का नाम है' से कैसी टक्कर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed