फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CJP Protests Preity Zinta Urges Govt To Start Dialogue Says Students Fighting For Future Of India

'छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे', क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन? सरकार से की अपील

Tue, 21 Jul 2026 05:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 21 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

Preity Zinta: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है। इससे पहले कई कलाकारों ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
CJP Protests Preity Zinta Urges Govt To Start Dialogue Says Students Fighting For Future Of India
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई सेलेब्स ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोनम से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और विरोध कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


प्रीति की पोस्ट में क्या है?
प्रीति ने एक्स पर लिखा 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े! कृपया अपना उपवास खत्म करें सोनम। आपकी सेहत भी इस लड़ाई जितनी ही जरूरी है। आप और छात्र भारत के भविष्य और हमारे युवाओं के लिए लड़ रहे हैं। हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में हर छात्र और सोनम को मेरा पूरा और अटूट समर्थन है। आप सभी को और हिम्मत मिले। जय हिंद।'
विज्ञापन

 

CJP Protests Preity Zinta Urges Govt To Start Dialogue Says Students Fighting For Future Of India
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू सूद ने दिया समर्थन
शबाना आजमी, सोनू सूद, प्रकाश राज और रितेश देशमुख समेत कई कलाकार ने भी सीजेपी के समर्थन में आवाज उठाई है। आज सोनू सूद ने सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों के साथ जबरदस्ती के बजाय सहानुभूति से पेश आने की अपील की।
 

शबाना आजमी ने किया खिताब
दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सीजेपी के 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की चिंताओं को सुनने का आग्रह किया।

दिलजीत दोसांझ की अपील
दिलजीत दोसांझ ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक लंबे नोट में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा की निंदा की और अधिकारियों से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए और शांतिपूर्ण व रचनात्मक समाधान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed