फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cinematographer Johnny Lal passed away r madhavan pay condolences

मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉनी लाल का निधन, अभिनेता आर माधवन ने जताया शोक

Thu, 22 Apr 2021 01:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 01:03 PM IST
सार

फेमस चलचित्रकार जॉनी लाल का निधन हो गया है।  इस बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।  

विज्ञापन
Cinematographer Johnny Lal passed away r madhavan pay condolences
जॉनी लाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जॉनी लाल कोरोना का शिकार हो गए थे। ऐसे में होम क्वारंटीन होकर वो घर पर भी अपना इलाज करा रहे थे।  लेकिन बुधवार को जॉनी लाल ने मुंबई में अपने घर पर दम तोड़ दिया। जॉनी पिछले दो हफ्तों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है।

विज्ञापन


आर माधवन ने ट्वीट कर लिखा, 'त्रासदियों की गाथा फिलहाल जारी है, हमने एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है। जो रहना है तेरे दिल में DOP थे। आपकी आत्मा को शांति मिले जॉनी लाल सर। आपकी विनम्रता, दयालुता और प्रतिभा हम सबको बहुत याद आएगी। आपने इतनी खूबसूरती से रहना है तेरे दिल में काम किया, जो हमारे मन में बस गया है। आपको स्वर्ग में जगह मिले। मन उदास और दुखी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर  फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी।  अभिनेता तुषार कपूर ने लिखा, 'RIP जॉनी सर, मुझे कुछ कहना है बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जिस तरह से आपने इसे बनाया वो आज भी मेरी यादों में ताजा है। धन्यवाद मेरी फिल्म में इम्परफेक्टनिस को छिपाने के लिए, मेरी पहली फिल्म के दौरान ये एक युवा की तरह दिखते थे।'


View this post on Instagram

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)



बता दें कि सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल जाने-माने डीओपी कबीर लाल और आमिर लाल के भाई थे। खबरों की मानें तो जॉनी लाल पिछले महीने अपने अगली फिल्म के लिए उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में और फिर मुंबई में शूटिंग की थी।  कहा जा रहा है कि मुंबई में इसी फिल्म फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के दौरान ही जॉनी लाल बीमार पड़ गए थे।  ऐसे में उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।  इसके बाद सिनेमाटोग्राफ भाई आमिर लाल ने फिल्म के आगे की शूटिंग पूरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed