Pooja Bhatt: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के समर्थन में उतरीं पूजा भट्ट, कहा- हमने उनको दर्द...
अभिनेत्री पूजा भट्ट हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करती नजर आई हैं। पूजा भट्ट ने कहा है कि राहुल गांधी ने श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करके 'भारत जोड़ो यात्रा' की गरिमामय शुरुआत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म मेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चुप' को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने रिलीज हो रही फिल्म 'चुप' में सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान भी होंगे। हाल ही में अभिनेत्री की पिक्चर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। वहीं पूजा भट्ट हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करती नजर आई हैं।
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू कर रहे हैं। इस दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का समर्थन करते हुए अभिनेत्री पूजा भट्ट ने एक ट्वीट किया है। पूजा भट्ट का ट्वीट सोशल मीडिया पर पढ़ा जा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है।
पूजा भट्ट ने किया समर्थन
पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'राहुल गांधी ने श्रीपेरुम्बदूर में श्री राजीव गांधी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन करके 'भारत जोड़ो यात्रा' की गरिमामय शुरुआत की। दर्द दर्द होता है और नुकसान नुकसान होता है, लेकिन बात यह आती है कि कोई उसे कैसे महसूस करता है। दर्द को फिर से महसूस करना एक दुर्लभ विशेषता है और हमने राहुल गांधी को ऐसा करते देखा है'।
Dignified start to the #BharatJodoYatra through the prayer gathering in memory of Shri Rajiv Gandhi in Sriperumbudur. Pain is pain & loss is loss however one perceives it. To revisit pain & meet it with grace is a rare attribute. Affirming to witness Rahul Gandhi do that. 🙏
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) September 7, 2022
पूजा भट्ट की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट की चुप 23 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। आर बाल्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।