फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chup Actor Sunny Deol talks about his Father Dharmendra

Sunny Deol: सनी देओल ने की अपने पिता धर्मेंद्र की जमकर तारीफ, कही दी ये बड़ी बात

Sun, 11 Sep 2022 02:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Sep 2022 02:45 AM IST
सार

उनकी प्रशंसा करते हुए सनी ने कहा, 'वह सिनेमा की सभी शैलियों में सफल होने वाले एकमात्र अभिनेता हैं। वह कभी किसी भी भूमिका को निभाने से पीछे नहीं हटे।'

विज्ञापन
Chup  Actor Sunny Deol talks about his Father Dharmendra
सनी देओल, धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल जल्द ही दुलकर सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म 'चुप' में नजर आने वाले हैं। अपने फिल्मी करियर में सनी ने बड़े पर्दे पर अब तक कई यादगार किरदार निभाए हैं। उनके पिता धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं और अब तक सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने पिता के स्टारडम के बारे में बात करते हुए, सनी ने बताया कि उनके सबसे बड़े आइडल घर पर ही हैं इसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। 

विज्ञापन

उनकी प्रशंसा करते हुए सनी ने कहा, 'वह सिनेमा की सभी शैलियों में सफल होने वाले एकमात्र अभिनेता हैं। वह कभी किसी भी भूमिका को निभाने से पीछे नहीं हटे। चाहे  'सत्यकाम' हो, 'चुपके चुपके', 'शोले', 'प्रतिज्ञा', 'फूल और पत्थर' या अनुपमा - उन्होंने सभी किरदारों को बखूबी निभाया। काश मैं उनके युग में एक सक्रिय अभिनेता होता।'

विज्ञापन

बातचीत के दौरान सनी ने मौजूदा समय की फिल्ममेकिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उस समय फिल्म निर्माण में 'लेखकों और निर्देशकों को भावनाओं पर एक मजबूत पकड़' थी, जो आज के समय में गायब है। फिल्म उद्योग में अपने पिता की यात्रा को याद करते हुए सनी ने कहा कि धर्मेंद्र एक दिन में कई फिल्मों की शूटिंग करते थे और एक सेट से दूसरे सेट के बीच लगातार दौड़-भाग किया करते थे। इससे उन्हें आश्चर्य होता है कि उस समय के लेखक और निर्देशक कितने अच्छे थे, कि अभिनेता अपने कैरेक्टर को पकड़े रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सनी ने बताया कि उस समय कोई लिखित स्क्रिप्ट नहीं होती थी, यह सिर्फ कथनों पर आधारित होता था। उन्होंने कहा कि, आज अभिनेताओं के पास बाउंड स्क्रिप्ट होती है फिर वह काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें उस दौर में होना चाहिए था। बता दें कि सनी की अगली फिल्म 'चुप' का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed