{"_id":"68861814ee4d52c8c70891dc","slug":"chunky-panday-visits-nepal-pashupatinath-temple-during-shravan-share-photos-says-so-blessed-to-get-a-darshan-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chunky Panday: 'धन्य हो गया', चंकी पांडे ने किए नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन; शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chunky Panday: 'धन्य हो गया', चंकी पांडे ने किए नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन; शेयर कीं तस्वीरें
Sun, 27 Jul 2025 05:56 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:56 PM IST
सार
Pashupatinath Temple: चंकी पांडे ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। जो नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@chunkypanday
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ बेहद ही खास तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इन शानदार तस्वीरों में चंकी भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीरें नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की हैं।
विज्ञापन
चंकी का पोस्ट
चंकी पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में एक्टर ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'श्रावण के पवित्र महीने में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन पाकर धन्य हो गया"। हिंदू कैलेंडर में अत्यंत शुभ माने जाने वाले श्रावण मास, भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान दुनिया भर से भक्त दिव्य आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में आते हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
चंकी का करियर
चंकी पांडे आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। अब चंकी आगामी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में चंकी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित 'सन ऑफ सरदार 2' 2012 में रिलीज हुई इसी नाम की एक्शन कॉमेडी का आध्यात्मिक सीक्वल है। यह कॉमेडी फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।