फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   chiranjeevi shares his kids Ram Charan Srija and Sushmita pic from ooty holiday with heart touching note

Ramcharan: चिरंजीवी ने शेयर की परिवार की खूबसूरत तस्वीर, बहन संग मुस्कुराते नजर आए रामचरण

Mon, 12 Sep 2022 07:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

अभिनेता राम चरण इस समय अपनी पत्नी, बहन और परिवार संग ऊटी में छुट्टियां बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीर उनके पिता चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम से साझा की है और दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।

विज्ञापन
chiranjeevi shares his kids Ram Charan Srija and Sushmita  pic from ooty holiday with heart touching note
अभिनेता रामचऱण अपनी बहन और पत्नी के साथ - फोटो : insta

विस्तार

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने आज इंस्टाग्राम से अपने परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें उनके बेटे रामचरण को बहन श्रीहा और पत्नी सुष्मिता के साथ देखा जा सकता है। दरअसल अभिनेता राम चरण इस समय अपनी पत्नी, बहन और परिवार संग ऊटी में छुट्टियां बिता रहे हैं। एक पिता के रूप में अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार को साथ देखकर काफी खुश हैं और उन्होंने ये तस्वीर के एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया है।

विज्ञापन

शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट
अभिनेता चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें रामचरण को खाना खाते समय अपनी बहन के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते देखा जा सकता है, वहीं पत्नी सुष्मिता भी साथ मैं बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा- "माता-पिता जब बच्चों के साथ समय बिताते हैं तो जो उत्साह महसूस होता है, वह अलग होता है।" इसी के साथ उन्होंने ऊटी डायरीज के हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
अभिनेता चिरंजीवी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "सुंदर भाई-बहन।" इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "आपका परिवार कितना प्यारा है सर!"। इसी तरह से अन्य फैंस भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

फिल्म RC15 में नजर आएंगे अभिनेता राम चरण
बात करें वर्क फ्रंट की तो राम चरण की फिल्म RC15 (अस्थायी शीर्षक) को लेकर चर्चा मे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। निर्देशक शंकर और अभिनेता रामचरण की ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी। इसके अलावा भी राम चरण के हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed