फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chinmayi calls Kushi actress Samantha Ruth Prabhu inspiration says she took pay cut when shoots were delayed

Chinmayi: चिन्मयी ने सामंथा को बताया इंस्पिरेशन, कहा- शूटिंग में देरी हुई तो अभिनेत्री ने फीस में की थी कटौती

Mon, 04 Sep 2023 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु अपनी हालिया रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कुशी’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म को दर्शकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Chinmayi calls Kushi actress Samantha Ruth Prabhu inspiration says she took pay cut when shoots were delayed
चिन्मयी और सामंथा - फोटो : social media

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु  हाल ही में फिल्म ‘कुशी’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं। हाल ही में फिल्म को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिलहाल, दोनों सितारे इस फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हुए हैं। अब हाल ही में, चिन्मयी ने सामंथा रुथ प्रभु को 'प्रेरणा' बताया है और अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन
 

 चिन्मयी श्रीपदा ने की सामंथा की तारीफ
सामंथा रुथ प्रभु अपनी हालिया रिलीज रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कुशी’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म को दर्शकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म सामंथा के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘शाकुंतलम’ फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरने में असफल साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप भी हुई थी। अब हाल ही में, चिन्मयी ने सामंथा की तारीफ की है और उन्हें इंस्पिरेशन भी बताया है। गायिका ने साथ में यह भी बताया कि सामंथा की खराब तबीयत की वजह से जब शूटिंग में देरी हुई थी तो अभिनेत्री ने खुद ही फीस में कटौती कर ली थी।

विज्ञापन

Marlene Ahuja: खुशियों के बीच देओल परिवार छाया गम का माहौल, बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
 

अभिनेत्री को बताया  इंस्पिरेशनल
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु की गहरी प्रशंसा की और कहा, ‘कई दावों के बावजूद कि उनका करियर खत्म हो गया है। सैम सफलता के नए स्तर पर पहुंची और बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने बीमार होने के बावजूद अपने काम को लेकर हमेशा ईमानदारी दिखाई है। उनके फैंस ही उनकी हिम्मत हैं। सैम मुझसे हमेशा कहती हैं कि वह अपने फैंस के लिए सेट पर जाती थीं और पूरी मेहनत से हर शॉट की शूटिंग करती थीं। बीमार होने के बाद भी सैम ने जो हिम्मत दिखाई है, वो इंस्पिरेशनल है। हम सभी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।’

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखने को मिले लंबे-लंबे किसिंग सीन्स, दर्शकों को कर दिया था बेकाबू

 

कुशी को फैंस की मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया
‘कुशी’ की बात करें तो इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed