फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chingari Superstars: Ghaziabad's Jagriti won 25 lakh award, may get a chance to meet Salman Khan

Chingari Superstars: गाजियाबाद की जागृति ने जीता 25 लाख का पुरस्कार, मिल सकता है सलमान खान से मिलने का मौका

Wed, 06 Apr 2022 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Apr 2022 08:41 PM IST
सार

गारी टोकन आधारित शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी की तरफ से ‘चिंगारी सुपरस्टार्स’ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सारण, बिहार के राजन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया जिन्हें एक करोड़ रुपये मूल्य के गारी टोकन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Chingari Superstars: Ghaziabad's Jagriti won 25 lakh award, may get a chance to meet Salman Khan
रंजन सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

गारी टोकन आधारित शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप चिंगारी की तरफ से ‘चिंगारी सुपरस्टार्स’ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। सारण, बिहार के रंजन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया जिन्हें एक करोड़ रुपये मूल्य के गारी टोकन दिए जाएंगे। गाजियाबाद, यूपी से जागृति श्रीवास्तव ने 25 लाख रुपये के गारी टोकन जीते। कर्नाटक की अश्विनी ने 10 लाख रुपये के गारी टोकन जीते हैं जबकि बेंगलुरु, कर्नाटक से नागश्री और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से काजल पॉल ने एक एक लाख मूल्य के गारी टोकन जीते। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के एक लाख से अधिक चिंगारी यूजर्स ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Chingari Superstars: Ghaziabad's Jagriti won 25 lakh award, may get a chance to meet Salman Khan
जागृति श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘चिंगारी सुपरस्टार्स’ प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच देश के टैलेंट को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों से कहा गया कि वे अपनी तरफ से पांच वीडियो शेयर करें और इन वीडियोज में से विजेता का चयन कम्युनिटी वोटिंग के आधार पर किया गया। विजेताओं को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एक रंगारंग कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। चिंगारी ऐप के ब्रांड अंबेसडर सलमान खान के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। चिंगारी सुपरस्टार्स के पहले सीजन में कुल करोड़ रुपये के गारी टोकन बांटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chingari Superstars: Ghaziabad's Jagriti won 25 lakh award, may get a chance to meet Salman Khan
अश्विनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मौके पर चिंगारी ऐप के को-फाउंडर और सीईओ सुमित घोष ने कहा, "हमारा मिशन कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त करना है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इसी मिशन को ध्यान में रखकर किया गया। हम चाहते हैं कि कंटेंट क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियो के क्षेत्र में आगे बढ़ें। हम वीडियो कंटेंट क्रिएशन को करियर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। हमारा मकसद है कि कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो की मदद से नियमित आय पाएं। बहुत जल्द चिंगारी सुपरस्टार्स प्रतियोगिता के दूसरे सीजन का आयोजन किया जाएगा।"

विज्ञापन

चिंगारी ऐप क्या है?

गारी टोकन आधारित चिंगारी ऐप भारत का सबसे तेजी से बढ़ने करने वाला शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप है। इस मोबाइल ऐप को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। यह स्वदेशी ऐप  एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां यूजर्स को इंटरटेनिंग और इंगेजिंग वीडियो का कंटेट मिलता है। यहां पर यूजर्स को डांसिंग, सिंगिंग, ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेटिव स्किल संबंधित अलग-अलग तरह के वीडियो कंटेट मिलते हैं। वैश्विक  स्तर पर भी चिंगारी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है. यह सबसे ज्यादा डाउनलोड के मामले में दुनिया के टॉप 20 मोबाइल ऐप में शामिल है। इस प्लेटफॉर्म के 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स भारत में ही जुड़े हैं और 15 अलग-अलग भाषाओं में अपना पसंदीदा वीडियो देखते हैं।

गारी सोशल टोकन क्या है?

गारी टोकन स्वदेशी डिजिटल टोकन है जिसे चिंगारी ऐप ने तैयार किया है। गारी टोकन की मदद से शॉर्ट वीडियो बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स अपने वीडियोज को मोनेटाइज कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। गारी टोकन की मदद से वे अपने वीडियोज को ब्लॉकचेन पर यूनिक पहचान देते हैं जिसके बाद इसका मोनेटाइजेशन होता है। 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अब तक गारी टोकन का इस्तेमाल किया है और उनकी होल्डिंग में यह डिजिटल टोकन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed