फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava Movie Box Office Collection Day 5 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar

Chhaava Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'छावा', मंगलवार को फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' बंपर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 5 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक धांसू कमाई की है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट के दौरान पिता से वीडियो कॉल पर की बात, सादगी ने जीत लिया फैंस का दिल

विज्ञापन

Chhaava Movie Box Office Collection Day 5 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
मंगलवार को हुई सोमवार से ज्यादा कमाई

आमतौर पर वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन लगातार कम होता है, लेकिन 'छावा' के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 24.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, सोमवार को फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए थे। 
Captain America Brave New World Day 5: ‘कैप्टन अमेरिका’ की कमाई में गिरावट, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन

Chhaava Movie Box Office Collection Day 5 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Laxman Utekar
छावा - फोटो : यूट्यूब
पहले सप्ताहांत में बटोरे 100 करोड़ से ज्यादा

'छावा' के दिन से ही छावा बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। शुक्रवार को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये से अपने शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार तेज नजर आई थी। शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन कर फिल्मी दिग्गदों को चौंका दिया था। इस तरह पहले वीकएंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन

दमदार है फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 'छावा' में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म  में उनकी अदाकारी की भी लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे शानदार कलाकार भी मौजूद हैं। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इससे पहले वह विक्की के साथ 'जरा हटके जरा बचके' नाम की फिल्म बना चुके हैं।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed