फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chhaava Movie Box Office Collection Day 41 Vicky Kaushal Akshaye Khanna Laxman Utekar

Chhaava Collection Day 41: अब भी करोड़ों में कमाई कर रही 'छावा', छठे बुधवार को इतना रहा कलेक्शन

Thu, 27 Mar 2025 12:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:41 AM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 41: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Chhaava Movie Box Office Collection Day 41 Vicky Kaushal Akshaye Khanna Laxman Utekar
छावा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से हर हफ्ते दर्शकों का ध्यान खींचा और जमकर कमाई की। आइए जानते हैं कि इसने अब तक कुल कितना कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन

Avneet Kaur Video: घर के अंदर अवनीत कौर ने दिखाए डांस मूव्स, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

Chhaava Movie Box Office Collection Day 41 Vicky Kaushal Akshaye Khanna Laxman Utekar
छावा - फोटो : यूट्यूब
शुरुआत से ही मजबूत रही 'छावा'

पहले हफ्ते में 'छावा' ने 219.15 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। दूसरे हफ्ते में कमाई 180.25 करोड़ रुपये रही। भले ही यह कमाई पहले हफ्ते से 38.90 करोड़ कम हो, लेकिन यह आंकड़ा फिल्म की लोकप्रियता साफ-साफ बयां कर रहा है। तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 84.05 करोड़ रुपये रहा। यह गिरावट स्वाभाविक थी, क्योंकि ज्यादातर फिल्में तीसरे हफ्ते तक रफ्तार खोने लगती हैं।
Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ पुलिस सख्त, पुराने व्यंगों पर भी जांच शुरू

Chhaava Movie Box Office Collection Day 41 Vicky Kaushal Akshaye Khanna Laxman Utekar
19वें दिन छावा की कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
पांच हफ्ते में इतना रहा कारोबार

चौथे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही। इसने टिकट खिड़की पर कुल 55.95 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, पांचवें हफ्ते में कमाई 33.35 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने पांच हफ्तों में कुल 552.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

विज्ञापन

Chhaava Movie Box Office Collection Day 41 Vicky Kaushal Akshaye Khanna Laxman Utekar
ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छठे हफ्ते में भी जारी है दहाड़

छठे हफ्ते में भी 'छावा' की दहाड़ जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक छठे बुधवार को फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 587.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। छठे हफ्ते में भी फिल्म की यह रफ्तार बताती है कि दर्शक इसे देखने के लिए अब भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed