Vicky Kaushal: शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे विक्की, बोले- ‘इससे अच्छा मौका नहीं..’
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर पहली बार रायगढ़ किले का दौरा किया। वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विक्की कौशल ने शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर एक खास अनुभव साझा किया। विक्की पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे, जहां उन्होंने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विक्की ने लिखा, "आज छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर मुझे रायगढ़ किले पर जाकर अपना सम्मान अर्पित करने का सौभाग्य मिला। यहां मुझे पहली बार आने का मौका मिला था। महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।"
View this post on Instagram
शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक राज्याभिषेक 6 जून, 1674 को रायगढ़ किले में हुआ था। इस भव्य आयोजन के दौरान शिवाजी को मराठा साम्राज्य का सम्राट घोषित किया गया। राज्याभिषेक संस्कार वाराणसी के प्रसिद्ध आचार्य गंगा भट्ट ने शास्त्रों के अनुसार संपन्न किया था। इस अवसर पर, गंगा भट्ट ने शिवाजी के सिर पर यमुना, सिंधु, गंगा, गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा और कावेरी नदियों के जल से भरे सोने के बर्तन से पानी डाला गया था। यहीं पर शिवाजी को 'शककर्ता' (युग का संस्थापक) और 'छत्रपति' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।Chhaava: घर जाने पर शरीर पर मिलते थे कट के निशान, जानें 100 किलो के विक्की कौशल कैसे बने ‘छावा’
विक्की कौशल की हालिया फिल्म 'छावा' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। महज तीन दिन में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं, वीकडेज यानी कामकाज वाले दिन में भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। पांच दिन में यह फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की इन दिनों कई बड़े बजट की फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। वहीं, वह महावतार नाम की फिल्म में भी जल्द ही दिखने वाले हैं।
संबंधित वीडियो