चंडीगढ़ करें आशिकी: ओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म, यहां देख सकेंगे दोनों की लवस्टोरी
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस फिल्म की स्ट्रिमिंग की जानकारी शेयर की। नेटफ्लिक्स के इस जानकारी को शेयर करने के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर के रोमांटिक लव स्टोरी अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देखने को मिलेगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सब्सक्राइबर को शुक्रवार को नया तोहफा दिया। दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफार्म पर आयुष्मान और वाणी स्टार चंडीगढ़ करे आशिकी रिलीज कर दी है। ऐसे में जो लोग अभी तक फिल्म को नहीं देख पाए हैं, वह अब नेटफ्लिक्स इसे देख सकते हैं। आमतौर पर किसी भी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने से पहले इसका विज्ञापन भी दिखाया जाता है। लेकिन इस फिल्म को बिना किसी जानकारी के अचानक ही स्ट्रीम कर दिया गया।
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी शेयर की। नेटफ्लिक्स के इस जानकारी को शेयर करने के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब इस दिन को 7 जनवरी यानी शुक्रवार को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि यह फिल्म उतना बेहतर कलेक्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म चंडीगढ़ करें को अपने चार हफ्तों का विंडो पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में ट्रांस वुमन की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना जिम ऑनर मनु के किरदार में नजर आए। वहीं, वाणी कपूर उनके जिम में जुंबा क्लास चलाने वाली एक टीचर की भूमिका निभाती दिखाई दीं।
इस दौरान दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो जाता है, जिसके बाद फिल्म में आयुष्मान और वाणी का भरपूर रोमांस देखने को मिला है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब आयुष्मान को यह पता चलता है कि वाणी एक ट्रांसगर्ल है। ऐसे में अब फैंस नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म्स का आनंद ले सकते हैं।