सीरियल कसौटी जिंदगी में अनुराग बसु के रूप में अमिट छाप छोड़ने वाले सीजेन खान तो आपको याद ही होंगे। याद कैसे नहीं होंगे, आखिर उन्होंने अपनी एक्टिंग से घर-घर में अलग पहचान बनाई थी। इस सीरियल में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा तो सीजेन खान ने अनुराग बसु की मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद सीजेन काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहे। आज सीजेन खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जानते हैं कि आजकल सीजेन क्या कर रहे हैं, पढ़िए इस रिपोर्ट में...
2 of 5
सीजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सीजेन खान आज 45 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर 1977 को मुंबई में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता रईस खान पाकिस्तान के फेमस सितार वादक रहे। वहीं, उनके भाई सुहेल खान सिंगर हैं। सीजेन का पूरा परिवार कराची में रहता है। बता दें कि सीजेन दिखने में काफी हैंडसम थे। उनके दोस्तों ने कॉलेज के दिनों में उन्हें मॉडलिंग करने को कहा। इस तरह उनका रुख मॉडलिंग और थिएटर की दुनिया में हुआ। कॉलेज के बाद सीजेन में मास्टर्स की डिग्री ली। उस दौरान उन्हें एक फिल्म भी ऑफर हुई थी, लेकिन वह कभी रिलीज नहीं हो पाई।
3 of 5
सीजेन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीजेन ने टीवी सीरियल 'हसरतें' से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वह कई सीरियल में नजर आए, लेकिन उन्हें पहचान 'कसौटी' में अनुराग बनकर ही मिली। इसके बाद सीजेन ने सीरियल 'एक लड़की अंजानी सी' और 'गंगा' जैसे हिट सीरियल में काम किया। हालांकि, इन सीरियल में अभिनेता का करियर कुछ खास नहीं चला। ऐसे में वह अपने घर पाकिस्तान लौट गए।
4 of 5
सीजेन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब अभिनेता सीजेन खान ने टेलीविजन इंडस्ट्री में वापसी कर ली है। वह इस समय सोनी टीवी के शो 'अपनापन' में लीड रोल निभा रहे हैं। मीडिया के इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सीजेन ने अपने पुराने सुपरहिट शो कसौटी जिंदगी की से जुड़ी यादें साझा कीं। सीजेन बताते हैं कि लोग उन्हें अब भी 'अनुराग' के रूप में ही पहचानते हैं।
सीजेन बताते हैं, 'लोग मुझसे कहते हैं कि आपको अनुराग वाला टैग तोड़ने की जरूरत है, लेकिन मैं पूछता हूं आखिर क्यों? मैंने इस शो और किरदार के लिए इतनी मेहनत की। इतनी दमदार भूमिकाएं निभाने का मौका बहुत कम मिलता है। मुझे इस पर हमेशा गर्व रहा है और अगर लोग मुझे अनुराग के रूप में पहचानते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है। आखिर उस शो ने भी मेरे लिए कई दरवाजे खोल दिए थे। मुझे इसके दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिला था।'