{"_id":"effbfd52eec6b9d32e4b05b9e44beac1","slug":"candid-video-of-raveena-tandon-goes-viral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया को अपशब्द कहते हुए रवीना का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीडिया को अपशब्द कहते हुए रवीना का वीडियो हुआ वायरल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन पिछले पांच वर्षों से फिल्मों में तो नजर नहीं आयीं हैं, लेकिन वह हमारा मनोरंजन अब भी करती देखी जा सकती हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक यूजर @GnomeBaba ने वीडियो क्लिप जारी की जिसमें रवीना टंडन को गुस्से में प्रेस की आजादी के बारे अपशब्द बोलते सुना जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग रवीना के कथन पर अपनी-अपनी राय देने लग गए। हालांकि रवीना ने सफाई देते हुए कहा है कि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि पांच-छह साल पहले का है और ये बात 2012 में आयी उनकी फिल्म शोभनाज सेवन नाइट्स की शूटिंग के दौरान का था जिसमें वह गॉसिप कॉलमनिस्ट बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह कहती हैं कि ये एक वयस्क फिल्म थी जिसमें कई ऐसे सीन जैसे सिगरेट,मदिरा पान और गालियों का उपयोग किया जाना था, इसके फिल्मांकन के दौरान मीडिया को आमंत्रण दिया गया था। फोन पर हफपोस्ट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जो लाल ड्रेस वीडियो में उन्होंने पहनी है वह फिल्म के गाने के दौरान की है।
उन्होंने कहा कि उस गाने की शूट के दौरान मीडिया को बुलाए जाने से मैं हैरान थी और मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया जाएगा और मेरे सारे कैमरों को बंद करने को कहने के बावजूद एक शख्स अपना कैमरा ऑन किए हुए था। मुझे लगता है ये किसी की प्राइवेट एमएमएस बनाकर साझा करने से कम नहीं है।