फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Brahmastra actress alia bhatt on facing objectionable bold comments said because of this period you are born

Alia Bhatt: आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़कीं आलिया भट्ट, मासिक धर्म और अंतवस्त्र को लेकर कह डाली ये बात

Tue, 02 Aug 2022 01:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Aug 2022 01:08 AM IST
सार

आलिया भट्ट ने उन आपत्तिजनक कमेंट्स पर बात की है, जो समाज में महिलाओं को झेलने पड़ते हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

विज्ञापन
Brahmastra actress alia bhatt on facing objectionable bold comments said because of this period you are born
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया था। इसके अलावा, आलिया की कई फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें ‘डार्लिंग्स’ है, जो 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए आलिया खूब प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने आपत्तिजनक कमेंटबाजी पर खुलकर बात की है और बताया है कि वह कई बार तो इन कमेंट्स पर ध्यान ही नहीं देती हैं। आलिया ने ये भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में भी ऐसे बयानों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे महिलाओं को समाज में गलत चीजों का सामना करना पड़ता है और इंडस्ट्री में भी कई मौकों पर सेक्सिज्म होता है। अभिनेत्री ने कहा इन कमेंट्स को सुनकर उन्हें सेक्सिज्म का एहसास नहीं हुआ। लेकिन उन्हें इसके बारे में बाद में पता चला था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें इस बात पर बहुत गुस्सा आता है जब महिलाओं को उनकी ब्रा छिपाने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने कई बार आपत्तिजनक कमेंटबाजी का सामना किया है। हालांकि मैंने ध्यान नहीं दिया। लेकिन मैं इन सबके बारे में काफी सोचती हूं क्योंकि मैं इस मुद्दे पर जागरुक रहती हूं। सोचने पर मुझे समझ में आता है कि यह एक सेक्सिस्ट कॉमेंट था। कई बार मेरे दोस्त भी मुझे बोलते हैं कि मैं बहुत ज्यादा आक्रामक हो गई हूं। मैं बहुत सेंसिटिव हूं।

विज्ञापन

आलिया ने आगे कहा कि लोग मुझे कई बार कहते हैं कि इतना सेंसिटिव मत बनो। क्या तुम्हें पीरियड्स हुए हैं। तब मैं कहती हूं सेंसिटिव नहीं हूं और न कुछ और। तुम पैदा भी तो इसी वजह से हुए हो क्योंकि औरतों को मासिक धर्म होता है। आलिया ने आखिर में बताया कि मुझे इस बात पर बहुत गुस्सा आता है जब लोग बताते हैं कि आपकी ब्रा बिस्तर पर नहीं होनी चाहिए या फिर ब्रा को छिपाकर रखें? अरे क्यों? ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ लेकिन महिलाओं को अपनी चीजें छिपाने होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed