{"_id":"58c5085b4f1c1b623ddc4dd6","slug":"box-office-collection-of-badrinath-ki-dulhaniya","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'बद्रीनाथ की...', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'बद्रीनाथ की...', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
मूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म की दूसरे दिन यानि शनिवार की कमाई भी काफी अच्छी रही। दूसरे दिन फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपए की कमाई की। वीकेंड और होली की छुट्टी की वजह से फिल्म को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
क्रिटिक्स की मानें तो यह फिल्म सिंगल स्क्रीन्स पर अच्छा बिजनेस करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म सोमवार तक 50 करोड़ रुपए कमा लेगी। अगर फिल्म की बात करें तो इसमें बद्रीनाथ बंसल और वैदही त्रिवेदी की कहानी है। बद्री (वरुण धवन) को वैदही (आलिया भट्ट) से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है।
विज्ञापन
वैदही का किरदार एक महत्वाकांक्षी लड़की का है, जो जिंदगी में कुछ करना चाहती है। करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण और आलिया तीसरी बार इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। अपनी मस्त जोड़ी और शानदार अदाकारी की वजह से दोनों ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
#BadrinathKiDulhania shows growth on Sat... Eyes ₹ 43 cr [+/-] weekend... Fri 12.25 cr, Sat 14.75 cr. Total: ₹ 27 cr. India biz. 👍👍👍
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 12, 2017