फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office collection of akshay kumar and bhumi pednekar toilet ek prem katha crosses 80 crore

15 अगस्त पर 'टॉयलेट: एक...' के लिए लगी लंबी लाइन, कमाई 80 करोड़ पार

Wed, 16 Aug 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 16 Aug 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
box office collection of akshay kumar and bhumi pednekar toilet ek prem katha crosses 80 crore
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' - फोटो : Twitter/ToiletTheFilm
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दो दिन भले ही धीमी शुरुआत की हो लेकिन इसके बाद फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी है वो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने पांच दिन में 83.45 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन


पहले दिन फिल्म ने महज 13.10 करोड़ की ही कमाई अपने नाम की थी और तब माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। लेकिन इसके बावजूद फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। 
विज्ञापन


पढ़ें- अक्षय के इस गिफ्ट को देख उड़ गए थे ट्विंकल के होश, शादी को लेकर दे दिया था ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन फिल्म में 17.10 करोड़ रुपए की कमाई की तो मेकर्स को थोड़ी उम्मीद बंधी। लेकिन तीसरे दिन तो फिल्म ने कमाल ही कर दिखाया इस दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 21.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि सोमवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपए अपने नाम किए। 

15 अगस्त यानि स्वतंत्रा दिवस पर फिल्म को जब एक और छुट्टी मिली तो मेकर्स की एक बार फिर ईद हो गई। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कारोबार किया। अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी 'रुस्तम' और 'एयरलिफ्ट' भी हिट रही थी। जिस तरह से 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed