फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Border 2 Actor Varun Dhawan Befitting Reply To Trollers Jhanvi kapoor Praise Him

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद वरुण धवन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, जान्हवी कपूर और कई सेलेब्स ने सराहा

Tue, 27 Jan 2026 03:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 27 Jan 2026 03:35 PM IST
सार

Varun Dhawan Befitting Reply To Trollers: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद एक्टर वरुण धवन ने उन्हें ट्रोल करने वालों लोगों काे एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। वहीं कुछ सेलेब्स ने वरुण धवन को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लिए सराहा भी है। 

विज्ञापन
Border 2 Actor Varun Dhawan Befitting Reply To Trollers Jhanvi kapoor Praise Him
फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

वरुण धवन को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के लिए इन दिनों काफी प्यार मिल रहा है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्टर के एक खास एक्सप्रेशन, स्माइल करने के तरीके को खासतौर पर ट्रोल किया गया। अब ‘बॉर्डर 2’ सफल हो चुकी है। ऐसे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए वरुण धवन ने ट्रोल्स के लिए एक खास मैसेज लिखा है।  

विज्ञापन

वरुण ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
वरुण धवन ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। जिसमें वह लिखते हैं, ‘प्यार हमेशा नफरत से जीत जाता है। थैंक्यू यू। अपनी पोस्ट में वह भारत का झड़ा भी पोस्ट करते हैं। इस तरह जिन लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, उनको वरुण ने बड़ी सहजता से जवाब दिया है। फिल्म रिलीज से पहले भी उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं वो उसका रिजल्ट शुक्रवार को पता चल जाता है।’ वरुण का मानना है कि ट्रोल करने वालों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई सनी देओल की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी समेत कई सेलेब्स ने वरुण धवन को सराहा 
एक्टर वरुण धवन के अभिनय को फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में जान्हवी कपूर और सोफी चौधरी ने सराहा है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वरुण की तारीफ की है। जान्हवी कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमें तुम पर गर्व है वरुण, तुमने और पूरी टीम ने अपनी एक्टिंग से हमारे रोंगटे खड़े कर दिए।’ वहीं सोफी चौधरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारी अच्छी एक्टिंग ही सबसे बड़ा जवाब है। तुम बहुत ही मेहनती, गंभीर और एक अच्छे इंसान हो। तुम यह सब डिजर्व करते हो, वरुध।’ जान्हवी और सोफी चौधारी की पोस्ट को वरुण ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। 


फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब तक कितना कलेक्शन किया? 

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब तक 181.72 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन 4.72 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) हो चुका है। हो सकता है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed