फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood producers moves HC to restrain Republic TV And Times Now from making irresponsible News Remarks

निजी चैनलों के खिलाफ एकजुट होकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा 'बॉलीवुड', जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 12 Oct 2020 06:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 12 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bollywood producers moves HC to restrain Republic TV And Times Now from making irresponsible News Remarks
एक्टर और फिल्म निर्माता - फोटो : File Photo

बॉलीवुड एसोसिएशन ने दो निजी चैनलों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका में बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माता शामिल हैं। इस में शाहरुख खान का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, सलमान खान फिल्म्स, आमिर खान प्रोडक्शंस, अजय देवगन फिल्म्स, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस और फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट मुख्य रूप से शामिल है।

विज्ञापन


याचिका में बॉलीवुड के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। याचिका में बॉलीवुड हस्तियों के मीडिया ट्रायल रोकने की मांग की गई है। इसमें रिपब्लिक टीवी, इसके एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, रिपोर्टर प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ, इसके एडिटर इन चीफ राहुल शिवशंकर, ग्रुप एडिटर नविका कुमार के नाम शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि चैनलों और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को "बॉलीवुड और इसके सदस्यों के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने या प्रकाशित करने से बचना चाहिए।''
विज्ञापन

Bollywood producers moves HC to restrain Republic TV And Times Now from making irresponsible News Remarks
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/manav.manglani

चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कुछ चैनलों पर लगातार उनके समर्थन में और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्टिंग की गई। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के खिलाफ सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया पर कैंपेन चला। जबकि यह मामला सीबीआई के पास है और इस केस की जांच जारी है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ सितारों का आरोप है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनके निजी अधिकारों का हनन हो रहा है और फैंस के बीच उनका नाम जानबूझ कर खराब किया जा रहा है। याचिका में टीवी चैनलों के लिए क्रिमिनल केसों की रिपोर्टिंग को लेकर गाइडलाइंस बनाने की मांग भी की गई है।

Bollywood producers moves HC to restrain Republic TV And Times Now from making irresponsible News Remarks
12 अक्तूबर को किया गया केस दर्ज - फोटो : @barandbench

12 अक्तूबर को किया गया केस दर्ज
12 अक्तूबर को दिल्ली हाई कोर्ट में एक सिविल केस दायर किया गया है। चार बॉलीवुड इंडस्ट्री और 34 टॉप फिल्ममेकर ने रिपब्लिक टीवी, इसके एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, रिपोर्टर प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ, इसके एडिटर इन चीफ राहुल शिवशंकर, ग्रुप एडिटर नविका कुमार व अज्ञात प्रतिवादियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बॉलीवुड के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है। इनपर गैर जिम्मेदार, अपमानजनक और मानहानि की टिप्पणियां करने का आरोप है। डीएसके लीगल फर्म के माध्यम से दायर मुकदमे में कहा गया है, इन्होंने रिपोर्टिंग के दौरान बॉलीवुड के लिए अत्यधिक अपमानजनक शब्दों जैसे गंदगी, ड्रग्स, कचरा, ऐसी जगह जहां सिर्फ गंदगी हो, ड्रगीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed