अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का 25 फरवरी यानी आज जन्मदिन है। आज वे अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। उर्वशी बी टाउन की सबसे बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके हुस्न और कातिल अदाओं के हजारों लाखों दीवाने हैं। उन्होंने साल 2013 में 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज उनकी सबसे बेहतरीन तस्वीरों को देखेंगे।
2 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Insatagram- @urvashirautela
बता दें कि उर्वशी ने 2015 में मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में उन्होंने 2016 में सनम रे, 2016 में ही ग्रेट ग्रैंड मस्ती, 2018 में हेट स्टोरी 4, 2019 में पागलपंती और 2020 में वर्जिन भानुप्रिया फिल्म की थी।
3 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Insatagram- @urvashirautela
हाल ही में हॉट अभिनेत्री उर्वशी ने एशिया की टॉप 10 सेक्सी सुपरमॉडल की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री खासतौर पर अपने सुडौल शरीर, सुंदर तीखे नैन नक्श और हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अकसर ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।
4 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Insatagram- @urvashirautela
उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटो पोस्ट करती हैं। साथ ही अपने अंदाज में बेहतरीन कैप्शन भी देती हैं। अगर आपको याद हो तो हाल ही में उन्होंने वैलेंटाइन डे पर भी अपनी राय रखी थी।
5 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : Insatagram- @urvashirautela
उर्वशी रौतेला ने कहा था कि प्यार एक खास एहसास है और मैं इसमें विश्वास करती हूं। हालांकि इसकी अनुभूति के बहुत सारे वैज्ञानिक कारण भी हैं। जब हम प्यार में होते हैं तो खास तरह के रसायन का स्त्राव होता है और वही हमारे मस्तिष्क पर काम करता है। इसे डोपामाइन कहते हैं। लेकिन प्यार का एहसास सुखद होता है।