Bollywood Horror Movie 2022: इन हॉरर मूवीज ने सालभर खूब डराया, यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2022 में बॉलीवुड में कई हॉरर फिल्में बनीं, जिनकी कहानी ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ जमकर हंसाया। इस साल फोन भूत, भूल भुलैया 2 और ब्लर आदि हॉरर फिल्में रिलीज हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 में बॉलीवुड में कई हॉरर फिल्में बनीं, जिनकी कहानी ने दर्शकों को डराने के साथ-साथ जमकर हंसाया। इस साल फोन भूत, भूल भुलैया 2 और ब्लर आदि हॉरर फिल्में रिलीज हुईं। इनमें फोन भूत और भूल भुलैया हॉरर-कॉमेडी थीं, जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।
फोन भूत
फोन भूत हॉरर कॉमेडी फिल्म है। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता गुरमीत सिंह हैं। फिल्म में कटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और जैकी श्रॉफ भी नजर आए। यह फिल्म दो दोस्तों मेजर और गुल्लू की कहानी है। फिल्म में दोनों को भूतों का बहुत क्रेज होता है। यहां तक कि घर की दीवारों को भी भूतिया तरीके से सजाया होता है। फिल्म में कटरीना ने रागिनी की भूमिका निभाई, जो भूत होती हैं। रागिनी गुल्लू और मेजर के साथ मिलकर भूतों से छुटकारा पाने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करती हैं, जिसका नाम फोन भूत रखा जाता है। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, नंदी हॉल से किए दर्शन
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म भूल भुलैया का दूसरा पार्ट है। फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन और अनीश बज्मी हैं। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की। भूल भुलैया 2 अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म के बीच में कॉमेडी भी अच्छी दिखाई गई।
यह भी पढ़ें- Santhanam: साउथ अभिनेता ने शेयर किया बाघ के साथ वीडियो, पशु दुर्व्यवहार के लिए यूजर्स ने की आलोचना
ब्लर
ब्लर स्पेनिश फिल्म जूलिया आई की रीमेक है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ गुलशन देवैया मुख्य किरदार में नजर आए। तापसी ने पहली बार बतौर प्रॉड्यूसर भी काम किया। अजय बहल ने फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म में जुड़वा बहनों गायत्री और गौतमी की कहानी दिखाई गई। इनमें गायत्री की मौत हो जाती है। पुलिस के मुताबिक, गायत्री की मौत आत्महत्या के कारण होती है, लेकिन गौतमी को इस पर यकीन नहीं होता है। गौतमी को लगता है कि किसी ने गायत्री का कत्ल किया है। इस दौरान गौतमी के सामने कई बातें सामने आती हैं और वह अपनी आंखों की रोशनी भी खोने लगती है। फिल्म की कहानी काफी कमजोर रही, लेकिन इसे अच्छी तरह पेश किया गया। फिल्म में कुछ सीन काफी ज्यादा डराने वाले थे। ब्लर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।